Iran Protest की ताजा ख़बरें
Iran Protest
Iran Protest
ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई में उमड़ा करोड़ों का जनसैलाब, 'बदला-बदला' के नारों से गूंजा तेहरान
ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की अंतिम विदाई में तेहरान की सड़कों पर लाखों लोग उमड़े, जहां श्रद्धांजलि के साथ "बदला-बदला", "अमेरिका मुर्दाबाद" और "इजरायल मुर्दाबाद" के नारे गूंजते रहे.
Explainer: अब्राहम एकॉर्ड के बहाने मुस्लिम दुनिया की नई बिसात, Pakistan पर बढ़ता अमेरिकी दबाव और इजरायल की बड़ी कूटनीतिक चाल
मध्य-पूर्व की राजनीति एक बार फिर उबाल पर है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते हैं कि पाकिस्तान, सऊदी अरब और दूसरे मुस्लिम देश इजरायल के साथ रिश्ते सामान्य करें. लेकिन फिलिस्तीन, इस्लामी भावनाएं और घरेलू राजनीति इस रास्ते की सबसे बड़ी दीवार बन चुकी हैं. अब सवाल यह है कि क्या अब्राहम एकॉर्ड मुस्लिम दुनिया को दो हिस्सों में बांट देगा?
Abraham Accord क्या है? ट्रंप क्यों चाहते हैं सऊदी-ईरान भी करें इजरायल से दोस्ती?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर पश्चिम एशिया की राजनीति को नई दिशा देने की कोशिश में जुटे हैं. ट्रंप चाहते हैं कि सऊदी अरब और ईरान जैसे बड़े मुस्लिम देश भी अब्राहम एकॉर्ड में शामिल होकर इजरायल से रिश्ते सामान्य करें, लेकिन यही मुद्दा मुस्लिम देशों की सबसे बड़ी राजनीतिक और धार्मिक दुविधा बन गया है.
'मिडिल ईस्ट में युद्ध का डर या डॉलर डूबने की आहट? NRI ने भारतीय बैंकों से खींचा पैसा'
ईरान-अमेरिका तनाव के बीच विदेशों में रहने वाले भारतीयों की चिंता बढ़ती दिखाई दे रही है. RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक सिर्फ एक महीने में भारतीय बैंकों से करीब 2 अरब डॉलर निकाले गए. एक्सपर्ट्स मान रहे हैं कि मिडिल ईस्ट में बढ़ती अनिश्चितता और आर्थिक डर ने NRI निवेशकों को सतर्क कर दिया है.
Explainer: होरमुज, तेल और परमाणु तनाव, क्या दुनिया की आर्थिक बादशाहत हड़पने निकले हैं ट्रंप?
दुनिया इस वक्त सिर्फ ईरान-अमेरिका तनाव नहीं देख रही, बल्कि डॉलर, तेल और वैश्विक नियंत्रण की सबसे खतरनाक जंग के मुहाने पर खड़ी है. एक तरफ ईरान का 440 किलो यूरेनियम भंडार अमेरिका की आंखों में चुभ रहा है, तो दूसरी तरफ होरमुज जलडमरूमध्य और तेल बाजार पर पकड़ की लड़ाई दुनिया को नए आर्थिक युद्ध की तरफ धकेल रही है. सवाल सिर्फ परमाणु खतरे का नहीं, बल्कि उस ग्लोबल सिस्टम का है, जिस पर दशकों से अमेरिका का दबदबा कायम है.
तेल संकट बना वैश्विक तूफान, टूटती अर्थव्यवस्थाओं के बीच वर्ल्ड बैंक की चौखट पर पहुंचे 27 देश
मिडिल ईस्ट में बढ़ते संघर्ष और तेल बाजार में मची उथल-पुथल ने दुनिया के कई देशों की आर्थिक हालत खराब कर दी है. बढ़ती ईंधन कीमतों, कमजोर सप्लाई चेन और खाद संकट के बीच 27 देशों ने वर्ल्ड बैंक से इमरजेंसी आर्थिक मदद मांगने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इससे वैश्विक अर्थव्यवस्था को लेकर चिंता और बढ़ गई है.
शांति प्रस्ताव को ट्रंप ने बताया 'कचरा', भड़का ईरान कहा 'हमले का मिलेगा करारा जवाब'
ईरान ने साफ शब्दों में कहा है कि उसके सशस्त्र बल किसी भी हमले का जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं और किसी भी आक्रामक कदम का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा. यह प्रतिक्रिया उस समय सामने आई जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के हालिया प्रस्ताव को खारिज कर दिया.
ईरान पर हमले का असली मास्टरमाइंड कौन? ट्रंप के पास आता था इस मुस्लिम दोस्त का प्राइवेट कॉल
ईरान में हुए हमले में खामेनेई की मौत ने सभी को हैरान कर दिया है. सभी को यही लगता है कि इस हमले का असली मास्टरमाइंड राष्ट्रपति ट्रंप है, लेकिन ऐसा बिलकुल भी नहीं है. उनके साथ इजरायल और एक मुस्लिम दोस्त है, जिसने उन्हें यह हमला करने पर जोर दिया.

