नई दिल्ली: यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) ने एक बार फिर फर्जी विश्वविद्यालयों और संस्थानों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए नई सूची जारी की है. इस सूची में देश के कई राज्यों के कॉलेज और यूनिवर्सिटीज शामिल हैं, जिनमें दिल्ली का एक कॉलेज भी शामिल है. यूजीसी ने साफ शब्दों में कहा है कि इन संस्थानों द्वारा जारी की गई कोई भी डिग्री या डिप्लोमा सरकारी नौकरी या सरकारी संस्थानों में दाखिले के लिए मान्य नहीं होगा.
यूजीसी के नोटिस में यह भी स्पष्ट किया गया है कि ये संस्थान डिग्री देने के लिए अधिकृत नहीं हैं, क्योंकि इन्हें यूजीसी की मान्यता प्राप्त नहीं है. इसके बावजूद ये कॉलेज और यूनिवर्सिटीज बिना अनुमति के संचालित हो रहे हैं और छात्रों को डिग्री बांट रहे हैं, जो पूरी तरह अवैध है.
यूजीसी ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट सॉल्यूशन, दिल्ली को फर्जी यूनिवर्सिटी की सूची में शामिल किया है. यह संस्थान UGC अधिनियम 1956 की धारा 2(f) और धारा 3 के तहत मान्यता प्राप्त नहीं है. ऐसे में इस कॉलेज से प्राप्त की गई डिग्री किसी भी तरह से मान्य नहीं मानी जाएगी. यूजीसी ने छात्रों और अभिभावकों को चेतावनी देते हुए कहा है कि वे इस संस्थान में दाखिला लेने की गलती न करें.
ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एंड फिजिकल हेल्थ साइंसेज (AIIPHS) स्टेट गवर्नमेंट यूनिवर्सिटी
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट सॉल्यूशन
कमर्शियल यूनिवर्सिटी लिमिटेड, दरियागंज
यूनाइटेड नेशंस यूनिवर्सिटी, दिल्ली
वोकेशनल यूनिवर्सिटी, दिल्ली
एडीआर-सेंट्रिक ज्यूरिडिकल यूनिवर्सिटी, राजेंद्र प्लेस
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड इंजीनियरिंग, नई दिल्ली
विश्वकर्मा ओपन यूनिवर्सिटी फॉर सेल्फ-एंप्लॉयमेंट, संजय एन्क्लेव
आध्यात्मिक विश्वविद्यालय, रिठाला, रोहिणी
वर्ल्ड पीस ऑफ यूनाइटेड नेशंस यूनिवर्सिटी (WPUNU), पीतमपुरा
इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड इंजीनियरिंग, कोटला मुबारकपुर
यूपी में चिन्हित की गई फर्जी यूनिवर्सिटीज
गांधी हिंदी विद्यापीठ, प्रयाग, इलाहाबाद
नेताजी सुभाष चंद्र बोस यूनिवर्सिटी (ओपन यूनिवर्सिटी), अचलताल, अलीगढ़
भारतीय शिक्षा परिषद, फैजाबाद रोड, लखनऊ
महामाया टेक्निकल यूनिवर्सिटी, सेक्टर 110, नोएडा
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव मेडिसिन, कोलकाता
इंस्टीट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव मेडिसिन एंड रिसर्च, डायमंड हार्बर रोड
आंध्र प्रदेश के फर्जी कॉलेज
क्राइस्ट न्यू टेस्टामेंट डीम्ड यूनिवर्सिटी
बाइबिल ओपन यूनिवर्सिटी ऑफ इंडिया, विशाखापत्तनम
यूजीसी की सूची में इसके अलावा भी कई राज्यों के संस्थान शामिल हैं, जिनमें महाराष्ट्र की राजा अरबी यूनिवर्सिटी (नागपुर), पुडुचेरी का श्री बोधि एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन (थिलास्पेट), कर्नाटक की बड़गानवी सरकार वर्ल्ड ओपन यूनिवर्सिटी एजुकेशन सोसाइटी (बेलगाम) और केरल की सेंट जॉन्स यूनिवर्सिटी, किशनपट्टम शामिल हैं.
यूजीसी ने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि किसी भी कॉलेज या यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेने से पहले यूजीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उसकी मान्यता जरूर जांच लें, ताकि भविष्य में करियर से जुड़ी किसी भी परेशानी से बचा जा सके.
First Updated : Saturday, 20 December 2025