आगरा में अपने ही दामाद संग फरार हुई 8 बच्चों की मां, इलाके में मची सनसनी

आगरा के अछनेरा थाना क्षेत्र के एक गांव में आठ बच्चों की मां अपने ही दामाद के साथ फरार हो गई. महिला के पति ने फरह पुलिस स्टेशन में अपने दामाद के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है. 

Shraddha Mishra

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने रिश्तों की पवित्रता को तार-तार कर दिया है और पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है. बता दें, आगरा के अछनेरा थाना क्षेत्र के एक गांव में आठ बच्चों की मां अपने ही दामाद के साथ फरार हो गई. वहीं चौंकाने वाली बात यह है कि दामाद भी पांच बच्चों का पिता है. इस घटना ने दोनों परिवारों और पूरे गांव को सदमे में डाल दिया है.

कैसे हुए फरार 

खबरों के मुताबिक, पूरी घटना एक पारिवारिक शादी के दौरान तब शुरू हुई, जब आरोपी दामाद अपने ससुराल आया हुआ था. दोपहर को दामाद ने अपनी सास को मेहंदी तोड़ने के बहाने घर के पीछे वाले खेत में बुलाया लेकिन जब वे कुछ देर तक नहीं लौटे, तो परिवार के कुछ सदस्य वहां आ गए. आरोप है कि परिवार के सदस्यों ने दामाद और सास को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था, जिसके घर में हंगामा मच गया. दोनों को जैसे ही इस बात की भनक लगी, गिरफ्तारी और हंगामे के डर से दामाद व सास बाइक पर बिठाकर मौके से फरार हो गए. 

पहले भी हो चुकी ये घटना 

यह पहली बार नहीं है जब इस सास-दामाद की जोड़ी ने सामाजिक बंधनों को तोड़ा है. बताया जा रहा है कि इस परिवार के दो भाइयों की शादी दो बहनों से हुई थी. शादी के करीब तीन साल बाद बड़े दामाद और उनकी सास के बीच घनिष्ठ संबंध बन गए और करीब 12 साल पहले वे घर से भाग भी गए थे. उस समय काफी खोजबीन के बाद उन्हें दिल्ली की एक कंपनी से ढूंढकर वापस लाया गया था. परिवार की इज्जत बचाने के लिए मामले को दबा दिया गया था, लेकिन मामला अंदर ही अंदर सुलगता रहा.

इस घटना ने न केवल दो परिवारों को तबाह कर दिया है, बल्कि सामाजिक रिश्तों को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. पीड़िता का पति, जो आठ बच्चों का पिता है, अपनी पत्नी और दामाद के इस हरकत से सदमे में है.  वहीं आरोपी की पत्नी, जो पांच बच्चों की मां है वह भी बेहद परेशान है. 
हीं  

पुलिस में शिकायत दर्ज 

महिला के पति ने फरह पुलिस स्टेशन में अपने दामाद के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत में उन्होंने दामाद पर पत्नी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है. थाने के प्रभारी छोटे लाल ने बताया कि सास और दामाद लापता हैं. पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और उनकी तलाश के लिए टीमें तैनात की गई हैं.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो