Womens Reservation Bill: यह लैंगिक न्याय के लिए हमारे समय की सबसे परिवर्तनकारी क्रांति होगी- बोली द्रौपदी मुर्मू

Womens Reservation Bill: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली में एशिया प्रशांत फोरम की 28वीं वार्षिक आम बैठक और द्विवार्षिक सम्मेलन को संबोधित किया....

calender

Women's Reservation Bill: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली में एशिया प्रशांत फोरम की 28वीं वार्षिक आम बैठक और द्विवार्षिक सम्मेलन को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि, "जब मानवाधिकारों की बात आती है तो मैं इस अवधारणा के बारे में बात करने के लिए प्रेरित होता हूं जो मेरे सार्वजनिक जीवन में हमेशा विकसित, गतिशील और मेरे दिल के काफी नजदीक है जैसे- जैसे मानव जाति नैतिक और आध्यात्मिक रुप से बढ़ती है, मानवधिकार की परिभाषा और विकसित हो जाती है."

मानव अधिकारों की सार्वभौम घोषणा के मसौदे को आकार देने में महात्मा गांधी का जीवन और विचार भी महत्वपूर्ण थे. यह उनके प्रभाव में ही था कि मानव अधकारों की धारणा का विस्तार जीवन की बुनियादी आवश्कताओं से लेकर जीवन की गरिमा तय भी हो गया. 

33 % महिला आरक्षण पर क्या बोली द्रौपदी मुर्मू

दिल्ली में एशिया प्रशांत फोरम की 28वीं वार्षिक आम बैठक और द्विवार्षिक सम्मेलन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि, "हमने स्थानीय निकाय चुनाव में महिलाओं के लिए न्यूनतम 33% आरक्षण सुनिश्चित किया. राज्य विधानसभाओं और राष्ट्रीय संसद में महिलाओं के लिए समान आरक्षण प्रदान करने का प्रस्ताव अब आकार ले रहा है. यह लैंगिक न्याय के लिए हमारे समय की सबसे परिवर्तनकारी क्रांति होगी."

First Updated : Wednesday, 20 September 2023