बीमार और घायल फलस्तीनी बच्चों का एक समूह गाजा से मिस्र के लिए हुआ रवाना

रफाह सीमा बिंदु युद्ध के दौरान फलस्तीनियों के लिए एकमात्र निकास बिंदु था. मई में इजराइल ने इसे बंद कर दिया था. रफाह सीमा बिंदु को फिर से खोला जाना एक महत्वपूर्ण सफलता है जो इस महीने की शुरुआत में इजराइल और हमास द्वारा किए गए युद्ध विराम समझौते को मजबूत करता है.

Suraj Mishra
Edited By: Suraj Mishra

रफाह सीमा बिंदु युद्ध के दौरान फलस्तीनियों के लिए एकमात्र निकास बिंदु था. मई में इजराइल ने इसे बंद कर दिया था. रफाह सीमा बिंदु को फिर से खोला जाना एक महत्वपूर्ण सफलता है जो इस महीने की शुरुआत में इजराइल और हमास द्वारा किए गए युद्ध विराम समझौते को मजबूत करता है.

सीमा बिंदु को फिर से खोलने पर सहमति

हमास द्वारा गाजा में सभी जीवित महिला बंधकों को रिहा करने के बाद इजराइल ने सीमा बिंदु को फिर से खोलने पर सहमति व्यक्त की थी.

एम्बुलेंस में किया गया स्थानांतरित 

मिस्र के टेलीविजन की फुटेज के अनुसार फलस्तीनी रेड क्रॉस की एक एम्बुलेंस सीमा पर आकर रुकी और कई बच्चों को स्ट्रेचर पर बाहर लाया गया और मिस्र की तरफ जाने वाली एम्बुलेंस में स्थानांतरित किया गया.

यह खबर सीधे भाषा सिंडीकेट से उठाई गई है. इसे जनभावना टाइम्स ने संपादित नहीं किया है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag