ट्रंप की UNGA में स्पीच से पहले बड़ी साजिश नाकाम, US सीक्रेट सर्विस ने किया खुलासा!

अमेरिका की सीक्रेट सर्विस ने न्यूयॉर्क में ट्रंप की UNGA स्पीच से पहले 300 से ज्यादा SIM सर्वर और 1 लाख सिम कार्ड जब्त कर साइबर साजिश नाकाम कर दी.

Simran Sachdeva

Donald Trump: अमेरिका की सीक्रेट सर्विस ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ एक बड़ी साइबर साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया है. न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की 80वीं बैठक से पहले ये कदम उठाया गया. एजेंसी ने मंगलवार को बताया कि उसने 300 से ज्यादा SIM सर्वर और लगभग 1 लाख सिम कार्ड जब्त किए हैं, जिनका इस्तेमाल अमेरिकी अधिकारियों के खिलाफ टेलीकॉम आधारित धमकियों और साइबर हमलों के लिए किया जा रहा था.

ये कार्रवाई ऐसे समय में हुई जब दुनियाभर के नेता संयुक्त राष्ट्र महासभा में हिस्सा लेने के लिए अमेरिका पहुंच रहे थे. सुरक्षा एजेंसी के मुताबिक, ये साजिश राष्ट्रपति ट्रंप की UNGA में स्पीच से ठीक पहले रची गई थी.

साइबर नेटवर्क की धमकी कितनी गंभीर?

सीक्रेट सर्विस ने कहा कि यह नेटवर्क अज्ञात टेलीफोनिक धमकियों के साथ-साथ साइबर हमला करने में सक्षम था. इसमें इतनी क्षमता थी कि इससे सेल फोन टावर निष्क्रिय हो सकते थे. इसके अलावा इनमें डिनायल ऑफ सर्विस अटैक और अपराध सिंडिकेट्स, एन्क्रिप्टेड संचार को आसान बनाने की सुविधा थी. इससे स्पष्ट होता है कि अगर ये नेटवर्क सक्रिय हो जाता तो न्यूयॉर्क के दूरसंचार नेटवर्क और अमेरिकी अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा मंडरा सकता था.

न्यूयॉर्क में जब्ती और फॉरेंसिक जांच

जिन ठिकानों पर ये साजिश फैली हुई थी, सीक्रेट सर्विस ने उन्हें संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के चल रहे सत्र से 35 मील के दायरे में पाया. सुरक्षा एजेंसी ने इन उपकरणों को तुरंत बाधित किया ताकि न्यूयॉर्क के दूरसंचार नेटवर्क को कोई खतरा ना पहुंचे. फिलहाल, जब्त किए गए उपकरणों की फॉरेंसिक जांच जारी है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो