G-7 में पीएम मोदी के फैन हुए डोनाल्ड ट्रंप! लीडरशिप पर जताया भरोसा
उस वक्त ट्रंप ने मोदी को “मजबूत, स्वस्थ और समझदार व्यक्ति” बताया था और कहा था कि उन्हें भरोसा है कि मोदी आने वाले सालों में भी देश का सफल नेतृत्व करेंगे। G-7 में भी ट्रंप का लहजा वही रहा।

नई दिल्ली: फ्रांस में चल रही G-7 समिट के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक बार फिर खुलकर तारीफ की। वर्ल्ड लीडर्स के साथ वर्किंग लंच के दौरान ट्रंप ने मोदी को “शांत, कूल और ज़बरदस्त” यानी total killer बताया।
ये टिप्पणी उन्होंने आउटरीच सेशन के बीच हल्के फुल्के अंदाज में की। ट्रंप ने अपनी और मोदी की पर्सनैलिटी की तुलना करते हुए कहा, “PM मोदी के उलट, जो शांत, कूल और ज़बरदस्त हैं... मैं वैसा नहीं हूं। उन्हें देखिए।”
मोदी की लीडरशिप पर ट्रंप का भरोसा
ये पहली बार नहीं है जब ट्रंप ने मोदी की तारीफ की हो। वो कई बार मोदी के लीडरशिप स्टाइल और लंबे समय तक सत्ता में बने रहने की बात कर चुके हैं। इस महीने की शुरुआत में उन्होंने मोदी को भारत के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने पर बधाई दी थी।
उस वक्त ट्रंप ने मोदी को “मजबूत, स्वस्थ और समझदार व्यक्ति” बताया था और कहा था कि उन्हें भरोसा है कि मोदी आने वाले सालों में भी देश का सफल नेतृत्व करेंगे। G-7 में भी ट्रंप का लहजा वही रहा।
16 महीने बाद आमने-सामने मिले दोनों नेता
फ्रांस के एवियन में हुई ये मुलाकात 16 महीने से ज्यादा समय में मोदी और ट्रंप की पहली आमने-सामने की मीटिंग थी। दोनों नेताओं ने गर्मजोशी से हाथ मिलाया और थोड़ी देर बातचीत भी की।
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों द्वारा आयोजित आउटरीच सेशन में जब दुनिया भर के नेता इकट्ठा हुए, तब मोदी और ट्रंप साथ बैठे नजर आए। तस्वीरों में मोदी मुस्कुराते हुए ट्रंप का स्वागत करते दिखे।
द्विपक्षीय बैठक में इन मुद्दों पर होगी बात
सूत्रों के मुताबिक मोदी और ट्रंप जल्द ही एक अलग द्विपक्षीय बैठक भी करेंगे। इसमें द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर फोकस रहेगा।
क्षेत्रीय सुरक्षा, खासकर पश्चिम एशिया के हालात और होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर चिंताएं चर्चा का बड़ा हिस्सा होंगी। ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर भी बात होने की संभावना है।
ये बैठक ऐसे वक्त पर हो रही है जब भारत और अमेरिका रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के साथ ट्रेड से जुड़े मतभेदों को भी सुलझाने की कोशिश में हैं। होर्मुज जलडमरूमध्य में हाल के तनाव ने दोनों देशों के लिए एनर्जी सिक्योरिटी को और अहम बना दिया है। G-7 समिट में मोदी और ट्रंप की ये केमिस्ट्री एक बार फिर भारत अमेरिका संबंधों की अहमियत को दिखा रही है।


