खामेनेई की विदाई के बीच वॉशिंगटन में बड़ा प्लान, ट्रंप और नेतन्याहू की सीक्रेट बातचीत में ईरान को लेकर क्या तय हुआ

वाशिंगटन और यरुशलम के बीच एक बेहद गोपनीय और रणनीतिक सैन्य प्लान तैयार हो गया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच फोन पर हुई एक उच्चस्तरीय बातचीत ने खाड़ी क्षेत्र में हलचल को चरम पर पहुंचा दिया है.

Nidhi Jha
Edited By: Nidhi Jha

नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट इस वक्त इतिहास के सबसे बड़े और खतरनाक मोड़ पर आ खड़ा हुआ है. एक तरफ जहां ईरान ने अमेरिकी और इजरायली हमलों में मारे गए अपने पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को उनके गृह नगर मशहद के पवित्र 'इमाम रजा दरगाह' में नम आंखों और सुपुर्द-ए-खाक की रस्मों के साथ अंतिम विदाई दी, वहीं दूसरी तरफ वाशिंगटन और यरुशलम के बीच एक बेहद गोपनीय और रणनीतिक सैन्य प्लान तैयार हो गया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच फोन पर हुई एक उच्चस्तरीय बातचीत ने खाड़ी क्षेत्र में हलचल को चरम पर पहुंचा दिया है.

ट्रंप और नेतन्याहू के बीच क्या हुई बात?

इजरायली प्रधानमंत्री कार्यालय ने आधिकारिक तौर पर इस रणनीतिक संवाद की पुष्टि की है. नेतन्याहू के कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि दोनों वैश्विक नेताओं के बीच निरंतर और निकट संपर्क के तहत यह बातचीत हुई. राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रधानमंत्री नेतन्याहू को फारस की खाड़ी और आसपास के क्षेत्रों में उठाए जा रहे अमेरिकी सैन्य कदमों, खुफिया ऑपरेशनों और भविष्य की रणनीतिक कार्रवाइयों की विस्तृत जानकारी दी है.

सैन्य ठिकानों पर हमला

रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि यह केवल एक सामान्य बातचीत नहीं, बल्कि ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के बीच चल रहे एक बेहद बड़े और संयुक्त सैन्य समन्वय का हिस्सा है. अमेरिकी सेंट्रल कमांड द्वारा खाड़ी में की जा रही सैन्य घेराबंदी और ईरान के सैन्य ठिकानों पर हुए हाल ही में हमलों के बाद दोनों देश अब हर छोटी-बड़ी खुफिया जानकारी लाइव साझा कर रहे हैं.

मशहद में तनाव और बदले की आग

यह बातचीत ऐसे समय में हुई है जब ईरान में छह दिनों से चल रहा खामेनेई का राजकीय शोक संपन्न हुआ. मशहद की सड़कों पर लाखों की संख्या में जुटे काले लिबास पहने ईरानियों ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. इस बीच, ईरान ने अपने सैन्य ठिकानों और बुनियादी ढांचों पर हुए अमेरिकी व इजरायली हमलों के नए वीडियो भी जारी किए हैं, जिससे क्षेत्र में जंग का माहौल और गहरा हो गया है.

जवाबी कार्रवाई की तैयारी

तनाव इस कदर बढ़ चुका है कि एक तरफ ईरान अपने नए सुप्रीम लीडर के नेतृत्व में जवाबी कार्रवाई की तैयारी में है, तो दूसरी तरफ ट्रंप और नेतन्याहू की जुगलबंदी खाड़ी में किसी बड़े अमेरिकी एक्शन का ब्लूप्रिंट तैयार कर चुकी है. विश्लेषकों के अनुसार, यदि यह सैन्य तालमेल इसी गति से आगे बढ़ा, तो आने वाले दिन पूरे मिडिल ईस्ट के सुरक्षा समीकरणों को हमेशा के लिए बदल सकते हैं.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो