ईरान ने अमेरिकी युद्धपोत अब्राहम लिंकन पर दागी क्रूज मिसाइलें, ट्रंप को चेतावनी भी दी

तेहरान ने अमेरिकी युद्धपोत USS अब्राहम लिंकन को निशाना बनाते हुए क्रूज मिसाइलें दागने का दावा किया है. ईरानी सेना ने इस हमले के बाद अमेरिका को सख्त चेतावनी भी जारी की है.

calender

नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को कुछ दिनों के लिए टाल दिया है, लेकिन ईरान किसी भी हाल में पीछे हटने को तैयार नहीं दिख रहा है. तेहरान ने अमेरिकी युद्धपोत USS अब्राहम लिंकन को निशाना बनाते हुए क्रूज मिसाइलें दागने का दावा किया है. ईरानी सेना ने इस हमले के बाद अमेरिका को सख्त चेतावनी भी जारी की है.

मिसाइलों को लेकर ईरान का दावा

ईरानी नौसेना ने कहा कि कादर क्रूज मिसाइलों (जमीन से समुद्र में मार करने वाली मिसाइलें) ने अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर अब्राहम लिंकन पर हमला किया. इससे जहाज को अपनी जगह बदलनी पड़ी. ईरानी नौसेना प्रमुख एडमिरल शहरम ईरानी ने बयान में कहा कि अमेरिकी कैरियर स्ट्राइक ग्रुप की हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है. जैसे ही यह बेड़ा ईरानी मिसाइल प्रणालियों की रेंज में आएगा, उस पर और तेज हमले किए जाएंगे.

ईरानी मीडिया ने भी इस हमले की तस्वीरें और वीडियो जारी किए है. तेहरान का कहना है कि अमेरिकी जहाज ईरानी जल क्षेत्र के पास आ रहा था, इसलिए इसे निशाना बनाया गया.

ईरान ने दी साफ चेतावनी

ईरानी सेना ने सरकारी टीवी पर कहा कि अमेरिकी युद्धपोत अगर उनकी मिसाइल रेंज में घुसे तो और भी मिसाइलें दागी जाएंगी. रियर एडमिरल शहरम ईरानी ने दोहराया कि अब्राहम लिंकन पर लगातार निगरानी रखी जा रही है. अगर यह ईरान की सीमा के करीब आया तो उसे नुकसान पहुंचाया जाएगा. ईरान ने इस पूरे घटनाक्रम को अमेरिका के खिलाफ अपनी मजबूत रक्षा तैयारियों का हिस्सा बताया है.

ट्रंप ने रोका हमला, ईरान ने खारिज किया

इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरानी बिजली संयंत्रों पर हमले के लिए दिया गया 48 घंटे का अल्टीमेटम वापस ले लिया था. ईरान ने इसे अमेरिका की कमजोरी बताया. ईरानी अधिकारियों ने कहा कि वॉशिंगटन का यह कदम सिर्फ दिखावा है. खातम अल-अंबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर के प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिका की पहले वाली रणनीतिक ताकत अब हार में बदल चुकी है.

स्थिति अभी भी गंभीर

मिडिल ईस्ट में दोनों देशों के बीच तनाव कम होने के बजाय बढ़ता जा रहा है. ईरान बार-बार कह रहा है कि वह अपने क्षेत्र की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकता है. वहीं अमेरिका ने ईरानी दावों को खारिज करते हुए कहा है कि अब्राहम लिंकन पूरी तरह सुरक्षित है और उस पर कोई मिसाइल नहीं लगी. First Updated : Wednesday, 25 March 2026

Topics :