नई दिल्ली: ईरान में तनावपूर्ण युद्ध के माहौल के बीच एक और दर्दनाक हादसा सामने आया है. इस्फहान प्रांत में ईरानी सेना का एक हेलिकॉप्टर फल-सब्जी थोक बाजार में क्रैश हो गया, जिसमें कम से कम चार लोगों की मौत हो गई. हादसे में पायलट, सह-पायलट और बाजार के दो व्यापारी मारे गए. यह घटना न्यूक्लियर सुविधाओं के लिए जाने-माने इस्फहान प्रांत में हुई, जहां मलबा फैलने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई.
ईरानी आर्मी की एविएशन यूनिट का यह हेलिकॉप्टर ट्रेनिंग मिशन पर था. मीडिया के अनुसार किसी तकनीकी खराबी इस हादसे का मुख्य कारण थी. ईरान में लगातार हो रहे ऐसे हादसे देश की पुरानी एविएशन फ्लीट और मेंटेनेंस की समस्याओं को उजागर कर रहे हैं.
मीडिया ने बताया कि हेलिकॉप्टर ईरानी आर्मी की एविएशन यूनिट का था और यह इस्फहान प्रांत के खोमेनी शाहर काउंटी के दारचेह शहर के फल और सब्जी मार्केट एरिया में क्रैश हो गया. एजेंसी के अनुसार क्रैश की वजह टेक्निकल गड़बड़ी थी. इस घटना में पायलट और को-पायलट के अलावा मार्केट के दो व्यापारी भी मारे गए.
मीडिया ने बताया कि ईरान का एयर सेफ्टी रिकॉर्ड खराब है, यहां बार-बार क्रैश होते हैं, जिनमें से कई एयरक्राफ्ट 1979 की इस्लामिक क्रांति से पहले खरीदे गए थे और मेंटेनेंस के लिए ओरिजिनल स्पेयर पार्ट्स नहीं थे. पिछले हफ्ते F-4 फाइटर जेट क्रैशपिछले हफ्ते ईरान की रेगुलर एयर फोर्स का एक US-बिल्ट F-4 फाइटर विमान पश्चिमी हमादान प्रांत में क्रैश हो गया था. जिसमें एक पायलट की ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान मौत हो गई. First Updated : Tuesday, 24 February 2026