युद्धविराम पर अलग-अलग रुख: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच युद्धविराम को लेकर स्थिति साफ नहीं हो पा रही है. अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ्तों के लिए हमले रोकने पर सहमति की बात सामने आई है, लेकिन इजरायल ने इसे सीमित बताया है. प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि उनका देश इस फैसले का समर्थन करता है, लेकिन यह व्यवस्था लेबनान पर लागू नहीं होगी. उन्होंने यह भी दोहराया कि इजरायल, अमेरिका के साथ मिलकर ईरान को परमाणु और सुरक्षा से जुड़ा खतरा बनने से रोकने के प्रयास जारी रखेगा.