इटली की पीएम मेलोनी ने हिंदी में कहा 'परिश्रम ही सफलता की कुंजी', पीएम मोदी के साथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस

मेलोनी ने प्रधानमंत्री मोदी और उनके प्रतिनिधिमंडल का रोम में स्वागत किया। उन्होंने इस दिन को दोनों देशों के रिश्तों के लिए ऐतिहासिक बताया। मेलोनी ने पीएम मोदी को अपना दोस्त कहकर संबोधित किया और पुरानी मुलाकातों को गर्मजोशी से याद किया।

Sachin Hari Legha

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने बुधवार, 20 मई 2026 को रोम में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मेलोनी ने कहा कि भारत और इटली के रिश्ते इतिहास में आज सबसे मजबूत दौर में हैं। दोनों देशों के बीच भरोसा और साझेदारी नई ऊंचाई पर पहुंच गई है।

मेलोनी ने हिंदी में जीता दिल   

प्रेस कॉन्फ्रेंस में इटली की प्रधानमंत्री ने हिंदी बोलकर सबको चौंका दिया। उन्होंने एक मशहूर भारतीय मुहावरा दोहराते हुए कहा, 'परिश्रम ही सफलता की कुंजी है।' इसके बाद उन्होंने खुद इसका अंग्रेजी में मतलब भी बताया और कहा कि इसका अर्थ है 'Hard work is the key to success'। मेलोनी की हिंदी सुनकर वहां मौजूद लोग तालियां बजाने लगे।

पीएम मोदी को बताया दोस्त   

मेलोनी ने प्रधानमंत्री मोदी और उनके प्रतिनिधिमंडल का रोम में स्वागत किया। उन्होंने इस दिन को दोनों देशों के रिश्तों के लिए ऐतिहासिक बताया। मेलोनी ने पीएम मोदी को अपना दोस्त कहकर संबोधित किया और पुरानी मुलाकातों को गर्मजोशी से याद किया।

26 साल बाद हुई द्विपक्षीय यात्रा    

इटली की प्रधानमंत्री ने कहा कि नरेंद्र मोदी 2014 से भारत का नेतृत्व कर रहे हैं, लेकिन इटली की यह उनकी पहली द्विपक्षीय यात्रा है। उन्होंने याद दिलाया कि इससे पहले किसी भारतीय प्रधानमंत्री की द्विपक्षीय यात्रा साल 2000 में हुई थी। यानी पूरे 26 साल बाद कोई भारतीय पीएम इस तरह इटली पहुंचा है। मेलोनी ने कहा कि आज की यात्रा से हम न सिर्फ इस लंबे अंतराल को खत्म कर रहे हैं, बल्कि दोनों देशों ने अपने रिश्तों को फिर से मजबूत करने का संकल्प भी लिया है।

रिश्तों को मिलेगी नई रफ्तार   

माना जा रहा है कि पीएम मोदी की यह यात्रा भारत और इटली के बीच रणनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक सहयोग को नई गति देगी। दोनों देशों ने व्यापार, रक्षा और टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों में साथ काम करने पर जोर दिया है।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो