नाइजीरिया में 'रेप फेस्टिवल': सरेआम महिलाओ के साथ दरिंदगी, कपडे़ फाडे और नग्न अवस्था में सड़को पर दौड़ाया
नाइजीरिया में एक पारंपरिक उत्सव के दौरान महिलाओं के साथ कथित दुर्व्यवहार और यौन उत्पीड़न की घटनाओं ने वैश्विक आक्रोश पैदा कर दिया है. इस मामले में सामने आई रिपोर्ट्स ने सुरक्षा और मानवाधिकारों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

नई दिल्ली: नाइजीरिया से सामने आई एक घटना ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गहरी चिंता और आक्रोश पैदा कर दिया है. एक पारंपरिक प्रजनन उत्सव के दौरान महिलाओं के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार और यौन उत्पीड़न की खबरों ने पूरे मामले को गंभीर बना दिया है. इस घटना को लेकर सोशल मीडिया और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर तीखी प्रतिक्रिया देखी जा रही है.
बताया जा रहा है कि मार्च महीने में डेल्टा राज्य में आयोजित अलू-डो उत्सव के दौरान हालात अचानक बिगड़ गए. यह उत्सव ओरामुडु समुदाय द्वारा मनाया जाता है, लेकिन इस बार इसकी आड़ में हिंसा और उत्पीड़न के आरोपों ने इसे विवादों के केंद्र में ला दिया है.
उत्सव के दौरान माहौल हुआ तनावपूर्ण
रिपोर्ट्स के अनुसार, सार्वजनिक स्थानों पर मौजूद कुछ पुरुषों के समूहों ने महिलाओं का पीछा किया. कई महिलाओं ने आरोप लगाया कि उनके कपड़े जबरन फाड़ दिए गए और उनके साथ सार्वजनिक रूप से दुर्व्यवहार किया गया.
भीड़ में मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे
घटना के दौरान वहां बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे. आरोप है कि कई लोग इस हिंसा को रोकने के बजाय शोर मचाते रहे. इस भीड़ में न केवल वयस्क पुरुष, बल्कि कुछ नाबालिग लड़के भी शामिल थे.
🚨WARNING DISTURBING🚨
— KEASEA07 (@keasea07) May 2, 2026
Horrifying video from Nigeria’s annual “r*pe festival” aka Alue-Do fertility festival in Ozoro, Delta State, shows men chasing women through the streets and assaulting them.
Police claim they’re investigating and made several arrests, with multiple… pic.twitter.com/oV4oR1oA5q
छात्राएं भी बनीं निशाना
रिपोर्ट्स में बताया गया है कि पीड़ितों में पास के एक विश्वविद्यालय की छात्राएं भी शामिल हैं. कुछ पीड़ितों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है.
पीड़िता ने सुनाई आपबीती
घटना की शिकार एक छात्रा ने अपने अनुभव को साझा करते हुए बताया,"इसे पकड़ो, इसे पकड़ो, यह एक महिला है."
"वे मधुमक्खियों की तरह मुझ पर टूट पड़े. एक बड़ी भीड़ मेरे कपड़े खींचने लगी, यहाँ तक कि उन्होंने मुझे नग्न कर दिया. वे मेरे स्तन खींच रहे थे और मेरे पूरे शरीर को छू रहे थे… मैं मदद के लिए चिल्ला रही थी," उन्होंने न्यूयॉर्क पोस्ट को बताया.
पीड़िता ने बताया कि आखिरकार एक राहगीर ने हस्तक्षेप किया और उन्हें भीड़ से बचाया. इस दौरान उनका फोन भी छीन लिया गया. उन्होंने कहा कि वह अभी भी शारीरिक और मानसिक आघात से उबरने की कोशिश कर रही हैं.
पुलिस ने की कार्रवाई, कई गिरफ्तार
डेल्टा स्टेट पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए कई संदिग्धों को गिरफ्तार किया है, जिनमें स्थानीय समुदाय के नेता और चार युवक शामिल हैं.
महिला अधिकार कार्यकर्ता की प्रतिक्रिया
महिला अधिकार उन्नति और संरक्षण संगठन की कार्यकर्ता रीता ऐकी ने इस घटना पर चिंता जताते हुए कहा,"जब लोग खुलेआम ऐसा कर सकते हैं, और दूसरे इसे तमाशा मानते हैं, तो यह व्यक्तिगत कार्यों से कहीं आगे निकल जाता है. यह आपको बताता है कि किसी समाज में किस बात को सामान्य माना जा रहा है."
आरोपियों पर होगी सख्त कार्रवाई
डेल्टा राज्य पुलिस के प्रवक्ता ब्राइट एडाफे ने कहा कि इस मामले में शामिल सभी लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
उन्होंने कहा, "पुलिस आयुक्त ने निर्देश दिया है कि संदिग्धों को बिना किसी देरी के राज्य पुलिस निदेशालय को सौंप दिया जाए. आयुक्त यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं कि इस मामले में शामिल सभी लोगों को गिरफ्तार कर न्याय के कटघरे में लाया जाए."


