पाकिस्तान बना मध्यस्थ, US-ईरान बातचीत के फॉर्मेट पर अब भी संशय

इस्लामाबाद में अमेरिका-ईरान वार्ता की तैयारियां पूरी हैं, लेकिन बातचीत के प्रारूप पर सस्पेंस बना है. संभावना है कि दोनों पक्ष अप्रत्यक्ष रूप से चर्चा करें और बैठक एक दिन में खत्म हो.

अमेरिका और ईरान के बीच प्रस्तावित शांति वार्ता को लेकर इस्लामाबाद में तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं, लेकिन बातचीत किस रूप में होगी, इस पर अब भी स्पष्टता नहीं है. संभावना है कि दोनों देश सीधे आमने-सामने न बैठकर अलग-अलग कमरों में बातचीत करें और पाकिस्तानी अधिकारी संदेशों का आदान-प्रदान कराएं. दोनों देशों के प्रतिनिधि शहर पहुंच चुके हैं, फिर भी बैठक का समय और तरीका तय नहीं हुआ है. रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरानी प्रतिनिधिमंडल प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात कर सकता है, जिसके बाद वार्ता शुरू हो सकती है. हालांकि, यह बैठक एक ही दिन में पूरी होने की उम्मीद जताई जा रही है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो