British MP Report: यूनाइटेड किंगडम (UK) में निर्दलीय सांसद रूपर्ट लोव की जांच रिपोर्ट ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है. इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ब्रिटेन के 85 इलाकों में पाकिस्तानी मूल के बलात्कारियों के संगठित गैंग दशकों से सक्रिय हैं और उन्होंने हजारों बच्चियों की ज़िंदगियां बर्बाद कर दीं. रूपर्ट लोव ने इस रिपोर्ट को 'गिरोह-आधारित बाल यौन शोषण' का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा बताया है. उन्होंने आरोप लगाया है कि ब्रिटिश प्रशासन ने जानबूझकर कार्रवाई में लापरवाही दिखाई और पीड़ितों की चीखों को अनसुना कर दिया.
रिपोर्ट में कहा गया है कि इन घिनौने अपराधों के पीछे मुख्यतः पाकिस्तानी मूल के पुरुष शामिल हैं. ये नेटवर्क 1960 के दशक से ब्रिटेन में सक्रिय है और अब तक सैकड़ों बच्चियों को अपना शिकार बना चुका है. रूपर्ट लोव ने सुझाव दिया है कि दोषी पाए गए आरोपियों को तुरंत ब्रिटेन से डिपोर्ट किया जाए.
जांच टीम ने सैकड़ों पीड़ितों, उनके परिवारों और मुखबिरों के बयान दर्ज किए. कई लड़कियों ने बताया कि बचपन में ही उन्हें बहलाया-फुसलाया गया, नशीले पदार्थ दिए गए और बार-बार बलात्कार किया गया. कुछ मामलों में पीड़ितों की तस्करी तक की गई और उन्हें जान से मारने की धमकी देकर चुप कराया गया. कई पीड़िताओं का कहना है कि खासकर श्वेत लड़कियों के आरोपों को पुलिस और अधिकारियों ने नजरअंदाज कर दिया. वे ना तो सही तरीके से जांच कर पाए और ना ही पीड़िताओं की पहचान सुनिश्चित कर पाए. इससे अपराधियों को सालों तक बेखौफ बने रहने का मौका मिला.
रूपर्ट लोव ने कहा कि हमारी जांच से पता चला है कि यह घिनौना कांड जितना सोचा गया था, उससे कहीं ज्यादा व्यापक है-मुख्यतः पाकिस्तानी बलात्कार गिरोहों के हाथों लाखों लोगों की ज़िंदगी बर्बाद हो गई है. उन्होंने लेबर सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि तत्काल कार्रवाई का वादा तो किया, लेकिन हकीकत में कोई ठोस कदम नहीं उठाया.
First Updated : Thursday, 28 August 2025