US-ईरान बातचीत से पहले बढ़ी टेंशन, पाकिस्तान के बयान पर इजरायल नाराज

अमेरिका-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान के बयान पर इजरायल भड़क गया. दोनों देशों के बीच बढ़ती बयानबाजी ने शांति प्रक्रिया पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

इस्लामाबाद वार्ता से पहले बढ़ा तनाव: शांति की उम्मीदों के बीच एक नया विवाद सामने आया है, जब अमेरिका-ईरान बातचीत से पहले इजरायल और पाकिस्तान के बीच तीखी बयानबाजी शुरू हो गई. मामला तब भड़का जब पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने लेबनान में इजरायल की कार्रवाई को “नरसंहार” बताया. इस पर इजरायल ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए पाकिस्तान की निष्पक्ष मध्यस्थ की भूमिका पर सवाल उठाए और बयान को आपत्तिजनक बताया. इजरायल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने भी इस टिप्पणी को यहूदी-विरोधी करार देते हुए कहा कि ऐसे आरोप शांति प्रक्रिया को नुकसान पहुंचाते हैं. उन्होंने साफ कहा कि इजरायल अपनी सुरक्षा से समझौता नहीं करेगा और हर खतरे का जवाब देगा.
 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो