ट्रंप के तुरंत बाद चीन दौरे पर पुतिन, शी जिनपिंग संग कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन मंगलवार को चीन के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचने वाले हैं. ट्रंप की हालिया बीजिंग यात्रा के तुरंत बाद हो रही इस मुलाकात ने दुनियाभर का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है.

Shraddha Mishra

नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बाद अब रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी चीन का दो दिवसीय अधिकारिक दौरा करेंगे. बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में बीजिंग का दौरा किया था, जहां उन्होंने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ बैठक भी की थी. इसके बाद अब पुतिन मंगलवार को चीन के दौरे पर आएंगे जहां वो शी जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा करेंगे. 

पुतिन के इस दौरे की जानकारी चीनी विदेश मंत्रालय ने सोमवार को दी. चीनी प्रवक्ता ने बताया कि पुतिन की ये स्टेट विजिट जिनपिंग के न्योते के बाद हो रही है. रूसी विदेश मंत्रालय ने भी इससे पहले एक बयान में पुतिन के इस दौरे की जानकारी दी थी. चीनी विदेश मंत्रालय ने बताया कि इस दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच कई अहम मुद्दों और विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग पर विचार-विमर्श किया जाएगा. 

ट्रंप के दौरे के तीन दिन बाद पुतिन का दौरा 

बता दें कि पुतिन 19 से 20 मई तक चीन के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान पुतिन और शी जिनपिंग कि द्विपक्षीय बैठक भी होगी. यह दौरा इसलिए भी खास होगा क्यों अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप 13 से 15 मई तक चीन के आधिकारिक दौरे पर थे. ट्रंप के दौरे के ठीक तीन दिन बाद पुतिन बीजिंग पहुंचने वाले है. ऐसे में पूरी दुनिया की नजरें पुतिन के इस दौरे पर टिकी हुई हैं. 

कई द्विपक्षीय दस्तावेजों पर हस्ताक्षर की योजना

इस दौरे के दौरान पुतिन और शी जिनपिंग 'चीन-रूस शिक्षा वर्ष' के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे. इसके साथ ही दोनों देशों के बीच कई द्विपक्षीय दस्तावेजों पर हस्ताक्षर और उच्च स्तर पर संयुक्त बयान जारी कर सकते हैं. दोनों देश इस बीच अहम अंतरराष्ट्रीय व क्षेत्रीय मुद्दों पर भी बातचीत करेंगे. 

'चीन-रूस मैत्री संधि' की 25वीं वर्षगांठ

जानकारी के अनुसार पुतिन का यह दौरा 'चीन-रूस मैत्री संधि' की 25वीं वर्षगांठ के मौके पर हो रहा है. बता दें कि दोनों देशों के बीच साल 2001 में इस संधि पर सहमति बनी थी. पिछले साल सितंबर में भी पुतिन चीन के दौरे पर पहुंचे थे. उस दौरान भी दोनों देशों की नजदीकियां साफ दिखाई दे रही थी. उस दौरान जिनपिंग ने पुतिन को अपना पुराना दोस्त बताया था, वहीं पुतिन ने भी जिनपिंग को अपनी प्रिय मित्र कहा था. 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो