नीम, तुलसी और गिलोय का रस पीने से दूर होते हैं सभी रोग, जानिए कैसे

आयुर्वेद एक चिकित्सा प्रणाली है जिसकी उत्पत्ति भारत में हुई थी। आयुर्वेद के अनुसार वात, पित्त, कफ के असंतुलन से शरीर में कोई भी रोग पैदा हो जाता है। आयुर्वेद में रोगों को प्राकृतिक रूप से ठीक करने का तरीका बताया गया है। नीम, तुलसी और गिलोय भी कई आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर हैं और इन तीनों का रस पीने से आप कई बीमारियों से छुटकारा पा सकते हैं। तो आइए जानते हैं कि आप इन तीनों के जूस का इस्तेमाल कब और कैसे कर सकते हैं।

calender

नीम, गिलोय और तुलसी का रस एक साथ पीने के फायदे

अगर आप इन तीनों का जूस एक साथ पीते हैं तो आपका इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और आपका शरीर सर्दी, जुकाम आदि बीमारियों से खुद को बचाने में सक्षम होता है। इतना ही नहीं इसे पीने से आपका शुगर लेवल भी बना रहता है। आपको यह भी बता दें कि तुलसी, नीम और गिलोय का रस पीने से भी बुखार में आराम मिलता है।

यह जूस इतना फायदेमंद क्यों है?

बहुत से लोग तीनों का जूस अलग-अलग पीते हैं, लेकिन अगर आप तीनों का जूस एक साथ पीते हैं तो इसका फायदा चार गुना बढ़ जाता है। जिन लोगों को डायबिटीज है उन्हें इन तीनों का जूस जरूर पीना चाहिए। नीम गिलोय और तुलसी एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, जिससे यह लीवर को मजबूत बनाता है, आप रोज सुबह उठकर खाली पेट इसका सेवन कर सकते हैं।

First Updated : Tuesday, 06 September 2022