जल्दी वजन घटा सकती है ग्लूटेन फ्री बाजरे की खिचड़ी, ये है रेसिपी

बाजरा एक साबुत अनाज है जोप्रोटीन, फाइबर, मैग्नीशियम, फास्फोरस, फाइबर और आयरन जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसके साथ ही ये एक ग्लूटेन फ्री आहार होता है जो आपकी पाचन क्रिया बेहतर बनाए रखता है।

calender

बाजरा एक साबुत अनाज है जोप्रोटीन, फाइबर, मैग्नीशियम, फास्फोरस, फाइबर और आयरन जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसके साथ ही ये एक ग्लूटेन फ्री आहार होता है जो आपकी पाचन क्रिया बेहतर बनाए रखता है।

साथ ही इससे आपके डायबिटीज लेवल को भी कंट्रोल करने में मदद मिलती है। बाजरे को लोग आमतौर पर सर्दियों में रोटी बनाकर खाते है लेकिन क्या कभी आपने बाजरे की खिचड़ी का स्वाद चखा है? अगर नहीं तो आज बाजरे की खिचड़ी बनाने की रेसिपी नोट कर लें।

ये स्वादिष्ट और सेहतमंद होती है साथ ही आप वेट लॉस के दौरान बहुत आसानी से बनाकर खा सकते हैं।

बाजरा खिचड़ी बनाने की सामग्री

•          डेढ़ कप बाजरा

•          प्याज

•          जीरा

•          हरी मिर्च

•          हल्दी

•          लौंग

•          आलू

•          करी पत्ता

•          लाल मिर्च पाउडर

•          टमाटर

•          नमक

•          घी

•          तेज पत्ता

•          हींग

कैसे बनाएं बाजरा खिचड़ी

•          बाजरे की खिचडी बनाने के लिए एक बर्तन में बाजरा डालकर उबाल लें।

•          फिर एक कुकर में थोड़े आलू डालकर उबाल लें।

•          इसके बाद इनको ठंडा होने के लिए थोड़ी देर अलग रख दें और एक कढ़ाई में घी डाल कर गर्म करें।

•          इसके बाद इसमें हींग, लौंग, जीरा और तेज पत्ता डालकर भून लें।

•          फिर इसमें सारे खड़े मसाले डालकर भून लें।

•          इसके बाद प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनकर उबले आलू को भी छीलकर काट लें और मसाले में डालकर मिला दें।

•          इसके बाद इसमें बाजरा और कटे टमाटर डालकर मिला दें और थोड़ा पानी डालकर खिचड़ी का अच्छा टेक्सचर आने तक पका लें।

और बस इस आसान सी रेसिपी से आपकी टेस्टी और हेल्दी बाजरा खिचड़ी बनकर तैयार हो चुकी है।

First Updated : Tuesday, 29 November 2022