शादी के सीजन में दुल्हन बनने से पहले चेहरे पर लगाएं ये जादुई फेस मास्क, चेहरे पर आएगा गजब का ग्लो

हर होने वाली दुल्हन चाहती है कि वो शादी के दिन खूबसूरत दिखे और इसके लिए वो क्या कुछ नहीं करती है। इसके लिए वो कई तरह के महंगे से महंगे प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट्स का सहारा लेते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए घर पर मौजूद चीजों की मदद से प्री ब्राइडल फेस मास्क बनाने की विधि लेकर आए हैं।

Janbhawana Times

इस फेस मास्क को हल्दी, चंदन और गुलाब जल की मदद से तैयार किया जाता है जिससे आपके फेस पर लगाकर इंस्टेंट ग्लो आ जाता है।

प्री ब्राइडल फेस मास्क बनाने की सामग्री

•          1से 2चम्मच चंदन

•          3चम्मच गुलाब जल

•          1/4से भी कम हल्दी

प्री ब्राइडल फेस मास्क बनाने का तरीका

•          प्री ब्राइडल ग्लोइंग फेस मास्क बनाने के लिए एक बाउल लें।

•          फिर इसमें 1से 2चम्मच चंदन और 3चम्मच गुलाब जल डालें।

•          इसके बाद 1/4से भी कम हल्दी डालें और इन सारी चीजों को अच्छी तरह से मिला लें।

प्री ब्राइडल फेस मास्क कैसे लगाएं

•          इस मास्क को लगाने के लिए पहले फेस को अच्छी तरह से धोकर साफ कर लें।

•          इसके बाद आप ब्रश की मदद से फेस मास्क को पूरे फेस पर लगाएं।

•          इसे लगभग 10मिनट तक फेस पर लगाकर सुखाएं।

•          इसके बाद आप साधारण पानी की मदद से फेस वॉश कर लें।

•          अच्छे रिजल्ट के लिए शादी से पहले आप इस फेस पैक को हफ्ते में करीब 2बार जरूर लगाएं।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag