यदि आपकी भी है खर्राटे लेने की आदत, तो हो जाएं सावधान

आप ने कई ऐसे लोगों को देखा होगा जो रात के समय खर्राटे लेते हैं।कई लोगों की आदत हो जाती है ऐसे लोग बिना खर्राटे लिए सो नहीं सकते हैं। जो भी व्यक्ति ऐसा करते हैं वे सभी व्यक्ति कभी इस बात से सहमत नहीं होते हैं कि वह खर्राटे लेते हैं।अक्सर लोगों को सोते समय की स्थिति के बारे में नहीं पता होता है, लेकिन कई बार खर्राटों की ये आवाज़ इतनी तेज होती है कि खुद व्यक्ति की नींद टूट जाती है।

calender

 ऐसे खर्राटे से न वो खुद ठीक से सो सकते हैं और न ही किसी दूसके व्यक्ति को सोने देते हैं। यह स्थिति महिला-पुरुष दोनों के साथ हो सकती है। अक्सर लोग इस समस्या को उम्र के साथ जोड़कर देते हैं। लोगों को लगता है कि खर्राटे तो उम्र बढ़ने पर होने वाली सामान्य प्रक्रिया है, इसीलिए अक्सर खर्राटों को लेकर मजाक भी किया जाता है। उन्हें कभी गंभीर रुप से नहीं लिया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि खर्राटे आपके लिए जानलेवा स्थिति भी बना सकते हैं ।

पहुंच सकते हैं शरीर को कई नुकसान

जो लोग रोजाना खर्राटों के साथ सोना पसंद करते हैं ऐसे व्यक्तियों के जीवन में खर्राटे बाधा बनते हैं।इस तरह से सोना आपके शरीर के लिए हानिकारक भी हो सकता है। खर्राटे लेते समय जब सांस व्यवस्थित नहीं होती तो शरीर के हर अंग तक ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाती और दिल, दिमाग जैसे महत्वपूर्ण अंगों मे समस्याएं आने की संभावना रहती है।

सोते समय ऐसी स्थिति भी आ सकती है कि बीच में कुछ सेकेंड्स के लिए सांस रुक भी जाए, यह स्थिति जानलेवा भी बन सकती है।यदि आपके किसी भी परिवार के सदस्यों को यह आदत हैं, तो तुरत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

करें उपाय

जिन लोगों इस तरह से सोने की आदत है ऐसे लोग अपनी आदत को तुरत बदल दें।इस तरह से सोना आपकी सेहत के लिए हानिकारक बन सकता है। इसीलिए ऐसी समस्या से छुटकारा पाने के लिए आपको कुछ बातों पर विशेष रुप से ध्यान देना चाहिए। इ

स मामले में कई हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि जो व्यक्ति खर्राटे से परेशान है ऐसे लोगों को अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए उन्हें पोषक तत्वों से युक्त ही भोजन करना चाहिए। साथ ही एक्सरसाइज रोजाना करना बेहद जरुरी होता है। इसके आलावा आप अपने शरीर को हाईड्रेट रखें साथ ही भरपूर पानी का सेवन जरुर करें।

First Updated : Friday, 24 March 2023