score Card

International Women's Day 2023: इन 4 तरीकों से 'महिला दिवस' को बनाएं बेहद ही खास

महिलाएं घर की पारिवारिक जिम्मेदारियों को संभालन के लिए उत्तम मानी जाती हैं।सभी लोगों को औरतों के प्रति सम्मान ओर प्यार की भावना मन में रखनी चाहिए। आज भी कई ऐसे स्थान हैं जहां पर ज भी महिलाएं सुरक्षित नहीं है। इसके अलावा काफी महिलाओं का बाल-विवाह बचपन में ही कर दिया जाता है।

Shweta Bharti
Edited By: Shweta Bharti

हर साल 8 मार्च को दुनियाभर में महिला दिवस बड़े ही धूम-धाम के साथ मनाया जाता है साथ ही यह दिन महिलाओं के लिए समर्पित होता है। आज के समय मे भले ही जमाना काफी आगे तक क्यों न बढ़ जाएं लेकिन लोग इस दिन को मनाना नहीं भूलते हैं।इस दिन हर पुरुष महिलाओं को खुश करने के बारे सोचता है साथ ही अनेक प्रकार की तैयारियों के साथ महिलाओं को शुभकामनाएं देते हैं।

आज भी हमारे समाज में कई ऐसे लोग है जो महिलाओं का सम्मान नहीं करते हैं और घर की चारदीवारी में महिलाओं को कैद करके रखते हैं, तो वहीं दूसरी ओर कुछ लोग महिलाओं के ऊपर अनेक प्रकार के जुल्म करते हैं उन्हें मारते पीटते हैं। साथ ही उन्हें अनेक प्रकार की परेशानियों को झेलना पड़ता है। महिलाएं घर की पारिवारिक जिम्मेदारियों को संभालन के लिए उत्तम मानी जाती हैं।सभी लोगों को औरतों के प्रति सम्मान ओर प्यार की भावना मन में रखनी चाहिए। आज भी कई ऐसे स्थान हैं जहां पर ज भी महिलाएं सुरक्षित नहीं है। इसके अलावा काफी महिलाओं का बाल-विवाह बचपन में ही कर दिया जाता है।

जिसके कारण उन्हें अनेक प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है, तो कई घरों में लड़कियों का जन्म होने से पहले ही उन्हें मार दिया जाता है साथ ही उनके साथ भेद-भाव जैसी भावना मन रखी जाती हैं। जिसके कारण लड़कियों को बोझ समझा जाता है और उन्हें पढ़ाई करने से रोक दिया जाता है। इस तरह की स्थिति आज भी कई देशों व गांवों में मौजूद है। जहां पर महिलाओं के साथ बुरा व्यवहार किया जाता है। साथ ही उन्हें पैरों की जूती समझा जाता है।

अधिक महिलाओं को ससुराल के लोग ही दहेज के ऊपर मार देते हैं, तो कही महिलाओं को जिंदा जला देते हैं। आज भी ऐसी कई महिलाएं है जो ये सभी प्रकार की परेशानियों को झेलती रहती हैं।इसीलिए महिला दिवस को काफी खास माना जाता है।इस दिन सभी महिलाएं काफी खुशी के साथ परिवार के लोगों के बीच मनाती हैं। आज हम आपको बतायेंगे कि किस तरह से आप महिलाओं को खुश कर सकते हैं।

गिफ्ट से करें दिन की शुरुआत

यदि आप भी अपनी मां, दोस्त, बहन, पत्नी के साथ मनाना चाहते हैं तो इस दिन की शुरुआत किसी भी गिफ्ट के साथ कर सकते हैं। किसी भी उपहार को देते समय ध्यान रखना चाहिए कि वह उपहार उनके मन पसंद का होना चाहिए जिससे महिलाओं को चेहरे पर मुस्कान आ जाएं। साथ ही वह उपहार यादगार होना चाहिए।यदि आप चाहे तो उन्हें कुछ ऐसी चीजें दे सकते हैं।जिनका प्रयोग महिलाएं कर सकें।

घर के कामों से दिलाएं छुट्टी

प्रत्येक महिलाएं घर की सभी प्रकार की जिम्मेदारी बड़े ही अच्छे तरीके से निभाती हैं साथ ही वह पूरे घर के सभी सदस्यों का ध्यान रखती हैं और उन्हें खुश करने की अनेक प्रकार की कोशिशे भी करती हैं। जैसा कि आप लोग जानते ही हैं कि महिलाएं घर का काम रोजाना करती हैं, लेकिन इस खास महिला दिवस पर आप अपने दफ्तर की छुट्टी लेने के बाद घर के कुछ कामों में महिलाओं का हाथ बचा सकते हैं साथ ही पूरे दिन के बाकी बचे हुएं कामों को आप कर सकते हैं।यदि आप उन्हें खुश देखना चाहते है, तो कुछ काम करके उन्हें हर एक काम से मुक्त करा सकते हैं।

हैंडमेड कार्ड बनाएं

यदि आप महिला दिवस पर कुछ खास करने के बारे में सोच रहे हैं तो यह उपाय आपके लिए बेहद ही खास होगा। आप चाहे तो अच्छा सा हैंडमेड कार्ड अपने हाथों से बनाकर उन्हें दें सकते हैं।ऐसा करने से उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहेगा।साथ ही यह दिन उनके लिए बेहद ही खास और यादगार बना रहेगा।

डिनर के लिए ले जाएं

महिला दिवस को दिन में तो आप ने खास बना दिया लेकिन रात के प्लान का क्या करे? कई महिलाएं ऐसी होती है जो केवल घर का ही खाना खाती हैं। साथ ही उनके घर वाले बाहर की चीजें या फिर उन्हें कहीं घूमाने के लिए नहीं लेकर जाते हैं। जिससे वह उदास हो जाती हैं यदि आप चाहे तो उन्हें डिनर के लिए किसी अच्छी जगह पर लेकर जा सकते हैं।साथ ही उनका मन पसंद डिनर का प्लान कर लें।यदि आप स तरह से उन्हें खुश करना चाहते हैं तो यह सबसे अच्छा उपाय है।

calender
06 March 2023, 02:25 PM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag