National Safety Day: आज है राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस, जानिए इतिहास और महत्व

भारत में हर साल 4 मार्च को ही राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस मनाया जाता है। इसकी स्थापना 4 मार्च 1972 को की गई थी। इसका उद्देश्य है जो दुर्घटना होती है उन्हें रुकने के लिए साथ ही सुरक्षा के उपयों के बारे में जागरुकता फैलाने के लिए काम करता है।

Shweta Bharti
Shweta Bharti

आज यानी 4 मार्च 2023 को राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस मनाया जा रहा है। कहा जाता है कि इसे लागू करने का उद्देश्य दुर्घटनाओं को रुकने के लिए किया गया था। इस बार राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस 4 मार्च से लेकर 10 मार्च तक मनाया जा रहा है। जिसमें विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है साथ ही इस आयोजन में कई लोग हिस्सा लेते हैं।इतना ही नहीं इस दिन राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस देश के सिक्योरिटी विभाग और उन सभी सोल्जर को भी समर्पित किया जाता है।

जो देश की सुरक्षा के लिए दिन रात गर्मी हो या सर्दी सभी भी मौसम में देश की सीमाओं पर डटे रहते हैं। अपने प्राणों की रक्षा किए बगैर हमारे प्राणों की रक्षा करने के साथ-साथ ही पूरे देश की जनता की रक्षा करते हैं ।साथ ही अपने प्राणों को देकर देश में शांति और आवाम को दुश्मनों से बचाने में मदद करते हैं। इसके अलावा  राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस पर जनता के बीच जागरुकता पैदा की जाती है। क्या कभी आप लोगों ने सोचा है कि राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस क्यों मनाया जाता है कैसे हुई थी इसकी शुरुआत आइए जानते हैं?

इतिहास

भारत में हर साल 4 मार्च को ही राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस मनाया जाता है। इसकी स्थापना 4 मार्च 1972 को की गई थी। इसका उद्देश्य है जो दुर्घटना होती है उन्हें रुकने के लिए साथ ही सुरक्षा के उपयों के बारे में जागरुकता फैलाने के लिए काम करता है। यही कारण है कि इसे हर साल 4 मार्च को मनाया जाता है।कहा जाता है इस संगठन में 8 हजार सदस्य शामिल हुए थे।काफी सोच बिचार करने के बाद 1972 में इस संगठन द्वारा नेशनल सेफ्टी दिवस मनाने का निर्णय लिया गया था।उसके कुछ दिनों बाद ही इसे नेशनल सेफ्टी डे की जगह नेशनल सेफ्टी सप्ताह के रुप में मनाया जाने लगा।

क्या है उद्देश्य?

देश की सुरक्षा में न केवल दुश्मनों से देश की सुरक्षित रखा जाता है बल्कि देश के सभी लोगों को बीमारियों से भी सुरक्षित रखना होता है।राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस सभी को इस दिशा में अपना कदम बढ़ाने का रास्ता दिखाता है। साथ ही देश को स्वच्छ रखने में भी मदद करनी चाहिए ।

calender
04 March 2023, 05:02 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो