नई दिल्ली: बॉलीवुड के 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' कहे जाने वाले आमिर खान ने अपने दशकों लंबे करियर में न सिर्फ बेहतरीन अभिनय और फिल्मों का लोहा मनवाया है बल्कि उन्होंने देश-विदेश में एक विशाल बिजनेस और प्रॉपर्टी साम्राज्य भी खड़ा किया है. बचपन में फिल्म 'यादों की बारात' से एक बाल कलाकार के रूप में शुरुआत करने वाले आमिर आज हिंदी सिनेमा के सबसे अमीर अभिनेताओं में से एक हैं.
शानदार रियल एस्टेट साम्राज्य
आमिर खान ने अपनी कमाई का एक बड़ा हिस्सा रियल एस्टेट में लगाया है. मुंबई के पॉश इलाके पाली हिल में उनका एक सुंदर सी-फेसिंग अपार्टमेंट है. जिसकी कीमत लगभग 60 करोड़ रुपये है. इसी इलाके में उनके पास 9.75 करोड़ रुपये का एक और फ्लैट है.
बांद्रा में शानदार बंगला
बांद्रा में उनका एक और शानदार बंगला है. जिसे उन्होंने लगभग 60 करोड़ रुपये में खरीदा था. मुंबई के हिल व्यू, बेला विस्टा, मरीना अपार्टमेंट्स और विर्गो को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी में भी उनके कई फ्लैट हैं. भागदौड़ भरी जिंदगी से दूर समय बिताने के लिए आमिर के पास पंचगनी में 7 करोड़ रुपये का एक सुंदर फार्महाउस भी है.
महंगी और लग्जरी कारों का संग्रह
फिल्मों और घरों के अलावा आमिर खान को शानदार कारों का भी बहुत शौक है. उनकी गैराज में खड़ी कारों की कुल कीमत 27 करोड़ रुपये से ज्यादा है. उनके संग्रह में सबसे महंगी कार 'मर्सिडीज-बेंज S600' है. जिसकी कीमत लगभग 10.5 करोड़ रुपये है. इसके अलावा उनके पास 6.95 करोड़ से 7.95 करोड़ रुपये की 'रोल्स-रॉयस घोस्ट' और 5.25 करोड़ से 7.60 करोड़ रुपये की 'बेंटले कॉन्टिनेंटल फ्लाइंग स्पर' जैसी गाड़ियां भी हैं.
आमिर खान की नेट वर्थ
आमिर खान की कुल संपत्ति लगभग 1,862 करोड़ रुपये आंकी गई है. आमिर अपनी फिल्मों के लिए ही भारी-भरकम फीस लेते हैं. उनकी कमाई का एक बड़ा हिस्सा उनके प्रोडक्शन हाउस पुरानी ब्लॉकबस्टर फिल्मों की रॉयल्टी, ब्रांड एंडोर्समेंट और रियल एस्टेट निवेश से आता है. 61 वर्षीय इस अभिनेता ने अब तक 50 से अधिक फिल्मों में काम किया है. जिनमें दंगल, दिल, अंदाज अपना अपना और राजा हिंदुस्तानी जैसी ऐतिहासिक फिल्में शामिल हैं.
पुश्तैनी जमीन और अंतरराष्ट्रीय प्रॉपर्टी
आमिर खान की जड़ें उत्तर प्रदेश से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने अपने पुराने घर और भावनात्मक जुड़ाव के कारण यूपी के हरदोई जिले के शाहाबाद में लगभग 22 पुराने घर खरीदे हैं. आमिर ने एक बार बताया था कि वह भविष्य में यहां आकर खेती करना चाहते हैं. अमेरिकी शहर लॉस एंजिल्स के बेवर्ली हिल्स में उनका एक शानदार घर है. जिसकी कीमत लगभग 75 करोड़ रुपये है. First Updated : Sunday, 05 July 2026