दांत पीले क्यों क्यों हो जाते हैं ? पीले दांतों को चमकाने के ये तरीके जल्दी करेंगे असर

पीले दांत ना केवल देखने में बुरे लगते हैं बल्कि इनकी वजह से मुंह में संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है, ऐसे में कुछ घरेलू उपाय अपनाकर आप अपने पीले दांतों को साफ और चमकदार बना सकते हैं।

Vineeta Vashisth
Vineeta Vashisth

एक चेहरे पर सुंदर मुस्कान जितना असर करती है, उतना ही असर एक प्यारी सी हंसी और मोती से चमकते दांत भी करते हैं. सुंदर साफ दांत किसी की भी पर्सनेलिटी में चार चांद लगा देते हैं और साफ चमकते दांतों से आत्मविश्वास बढ़ जाता है। वहीं गंदे और पीले दिखते दांत ना केवल शर्मिंदगी का कारण बनते हैं बल्कि इनके कॉन्फिडेंस भी कम होता है और शरीर को की तरह की बीमारियों का भी खतरा हो जाता है। वैसे देखा जाए तो ये पर्सनल हाइजीन का मामला ज्यादा है, इसलिए आप पर्सनल हाइजीन पर फोकस करके दांतों को पीला होने से बचा सकते हैं। इसके अलावा अगर काफी जतन करने के बावजूद आपके दांतों का पीलापन नहीं जा रहा है तो आप कुछ घरेलू और प्राकृतिक तरीकों का इस्तेमाल करके दांतों का पीलापन दूर कर सकते हैं।

क्यों होते हैं दांत पीले - 

दांत पीले क्यों हो जाते हैं, इसका सबसे बडा कारण है सही से दांतो की सफाई ना करना. कच्चे दांत की अपेक्षा पक्के यानी स्थायी दांत अगर पीले हो जाएं तो उनको साफ करने में ज्यादा दिक्कत होती है. दांतों के डॉक्टर दिन में दो बार दांतों को ब्रश करने की सलाह देते हैं, जो लोग समय पर ब्रश नहीं करते, भोजन उनके दांतों में चिपक जाता है और बैक्टीरिया, प्लॉक और टार्टर के चलते दांत पीले दिखने लगते हैं।  ये टार्टर कैल्सीफाइड प्लेक के रूप में दांतों की बाहरी परत पर जम जाता है और इसका रंग पीला और भूरा होता है. इसकी वजह से ही दांत पीले दिखने लगते हैं।  आपको बता दें कि ज्यादा कैफीन के सेवन से या ज्यादा धूम्रपान करने से भी दांत पीले और गंदे हो जाते हैं। 

दांतों का पीलापन दूर करने के उपाय -

बेकिंग सोडा की मदद से आप अपने दांतों का पीलापन गायब कर सकते हैं। आपको किचन में मौजूद खाने वाला सोडा लेना है और उसे ब्रश पर लगाकर अच्छे से दांतों पर ब्रश करना है। ऐसा दो हफ्तों तक करने पर आपके दांतों का पीलापन गायब हो जाएगा। इसके बाद भी हर महीने में कम से कम आपको चार से पांच बाल बेकिंग सोडा से दांत साफ करने चाहिए क्योंकि ये दांतों पर जमा प्लाक और टार्टर को हटाता है। 

संतरे के छिलके से भी दांतों का पीलापन हटाया जा सकता है। इसके साथ ही नींबू का छिलका भी सेम यही काम करता है। आपको दिन में दो बार नींबू या संतरे के छिलके को अच्छी तरह चबाना है. इससे इनका रस और छिलका दांतों के पीलेपन को गायब कर देगा। आप चाहें तो संतरे का छिलका दांतों पर भी रगड़ सकते हैं और इससे भी आपको फायदा होगा।

सरसों का तेल दांतों का पीलापन हटाने के लिए बेस्ट ऑप्शन है। आपको एक चम्मच में थोड़ा सा सरसों का तेल लेना है औऱ इसमें सेंधा नमक मिला लेना है। इन दोनों को मिक्स करके उंगली की मदद से दांतों पर मसाज करनी है। इससे ना केवल आपके दांतों का पीलापन दूर होगा बल्कि दांतों में संक्रमण, ब्लीडिंग, पायरिया जैसी दिक्कतें भी दूर होने लगेंगी। 

ईनो की मदद से भी दांतों का पीलापन हटाने में मदद मिलती है। इनो में थोड़ा सा सरसों का तेल मिलाइए और थोड़ा सा नमक मिलाकर इसके पेस्ट से दांत साफ कीजिए। इससे आपके दांतों का संक्रमण भी दूर होगा और दांतों की गंदगी साफ होकर दांत चमकने लगेंगे। 

हल्दी में सरसों का तेल मिलाकर दांतो की सफाई करने पर भी पीले दांत मोतियों की तरह चमकने लगते हैं। इसकी मदद से दांतों के बैक्टीरिया का भी खात्मा होता है और दांतों औऱ मसूड़ों का संक्रमण भी दूर होता है। 

आयुर्वेद की दुकान से आपको मौलश्री नामक छाल मिल जाएगी। इसकी छाल के पाउडर के इस्तेमाल से भी दांतों का पीलापन दूर होता है।

फिटकरी को तवे पर भून लें, अब इसमें जरा सा सरसों के तेल, जरा सा नमक और जरा सी हल्दी मिलाकर पेस्ट बनाइए और इसकी मदद से दांत साफ कीजिए। इससे आपके दांतों की गंदगी दूर होगी, संक्रमण कम होगा और आपके दांत भी मोतियों की तरह चमकने लगेंगे।

calender
06 April 2023, 06:54 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो