Valentine Day 2026: अरे वाह! सिंगल लोग भी करना चाहते हैं वेलेंटाइन सेलिब्रेट...अपनाएं ये नायाब तरीका
वैलेंटाइन वीक शुरू होने वाला है. इस दिन को लव कपल फूल-चॉकलेट के साथ मनाते हुए दिखाई देंगे. हमारे पास एक ऐसा प्लान है, जिससे कपल के साथ-साथ सिंगल लोग भी इस वीक को सेलिब्रेट कर सकते हैं.

Valentine Day 2026: वैलेंटाइन वीक शुरू होने वाला है. इस प्यार भरे वीक को सिर्फ फूल-चॉकलेट तक सीमित न रखें. इस साल कुछ अलग और मजेदार ट्राई करें. हर दिन को स्पेशल 'स्ट्रीट फूड डे' की तरह मना सकते हैं. अगर आप सिंगल हैं तब भी ये डे स्पेशल तरीके से अकेले या दोस्तों के साथ मना सकते हैं. या फिर कमिटेड हैं तो अपने पार्टनर के साथ सबसे अलग और हटके चीजें जरूर कोशिश करें. आइए जानते हैं किस डे को क्या स्पेशल खाएं.
7 फरवरी - पाव भाजी डे
वीक की शुरुआत मुंबई के स्टाइल में करें. गरमागरम पाव भाजी, ढेर सारा मक्खन, कटा प्याज, नींबू और मसाला के साथ ठेले पर बैठकर साथ में खाएं. चटपटा स्वाद रोमांस को और मजेदार बना देगा.
8 फरवरी - केक डे
छोटा-सा चॉकलेट या वेनिला केक बनाएं, ऊपर दिल के आकार के स्प्रिंकलर डालकर जरूर सजाएं. या फिर आप स्ट्रीट बेकरी से ताजा केक लेकर पार्क में पार्टनर के साथ बैठें और साथ में शेयर करें.
9 फरवरी - पिज्जा डे
नेटफ्लिक्स का आनदं लेते हुए स्ट्रीट स्टॉल से या फिर किसी रेस्तरां से वेज या पनीर पिज्जा, एक्स्ट्रा चीज और ओरेगैनो के साथ मंगवाएं और इसे कोल्ड ड्रिंक के साथ अपने पार्टनर के साथ खाएं, ये परफेक्ट डेट फील आएगा. बता दें, 9 फरवरी को नेशनल पिज्जा डे भी है.
10 फरवरी - पास्ता डे
डेट के लिए क्रीमी या स्पाइसी पास्ता चुनें. व्हाइट सॉस या टमाटर सॉस वाला, गार्लिक ब्रेड के साथ एन्जॉय करें. सड़क किनारे के स्टॉल पर मिलने वाला चटपटा पास्ता खाकर पार्टनर के साथ लंबी बातें करें.
11 फरवरी - बर्गर डे
जूसी और क्रिस्पी बर्गर! आलू टिक्की बर्गर या चिकन बर्गर, फ्राइज़ और कोल्ड ड्रिंक के साथ। हाथ में पकड़कर खाएं, हंसी-मजाक के बीच स्वाद दोगुना हो जाएगा।
12 फरवरी - वेफल डे
वेफल डे मीठे क्रेविंग का दिन है. गर्म वेफल पर आइसक्रीम, चॉकलेट सिरप, नट्स और फ्रूट्स डालकर खा सकते हैं.यह स्ट्रीट कैफे से लें और साथ में शेयर करें. ये ठंडा-गरम कॉम्बो दिल जीत लेगा.
13 फरवरी - छोले भटूरे डे
फूले-फूले भटूरे, मसालेदार छोले, प्याज, अचार और दही. ये कॉम्बिनेशन दिल खुश कर देता है. छोले भटूरे ठेले पर बैठकर भरपेट खाएं, पेट भी खुश और दिल भी.
14 फरवरी - मोमो डे (वैलेंटाइन डे)
14 फरवरी आखिरी स्पेशल दिन है. इस दिन स्टीम्ड या फ्राइड मोमो, तीखी चटनी के साथ खाएं. गरमागरम मोमो हाथ में लेकर शाम बिताएं, ये रोमांटिक और टेस्टी एंडिंग होगी.
इस वैलेंटाइन वीक स्ट्रीट फूड को साथी बनाएं. हर दिन नया स्वाद, नई जगह, नई मस्ती बिना महंगे रेस्टोरेंट के भी यादगार बन जाएगा. बस बाहर निकलें, हाथ में हाथ डालें और स्वाद का मजा लें.


