श्रीलंका से भी महंगा ऋषिकेश? सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट के बाद छिड़ी बहस
क्या भारत में घूमना अब विदेश यात्रा से भी महंगा होता जा रहा है? ऋषिकेश की यात्रा का खर्च इतना अधिक निकला कि एक व्यक्ति ने उसी बजट में श्रीलंका घूमने का फैसला कर लिया. जिसके बाद सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई है.

नई दिल्ली: क्या भारत में घूमना अब विदेश यात्रा से भी महंगा होता जा रहा है? सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक पोस्ट ने इस सवाल को लेकर चर्चा शुरू हो गई है, जो अब जमकर वायरल हो रही है. बता दें, एक कंटेंट क्रिएटर द्वारा शेयर किए गए अनुभव में दावा किया गया है कि उत्तराखंड के लोकप्रिय पर्यटन स्थल ऋषिकेश की यात्रा का खर्च इतना अधिक निकला कि एक व्यक्ति ने उसी बजट में श्रीलंका घूमने का फैसला कर लिया.
क्यों लगा ऋषिकेश से सस्ता श्रीलंका
पोस्ट के अनुसार, मुंबई के एक युवक ने ऋषिकेश में छुट्टियां बिताने की योजना बनाई थी. यात्रा की तैयारी के दौरान जब उसने होटल और आने-जाने के खर्च का आकलन किया तो कुल बजट उम्मीद से काफी अधिक निकला. बताया गया कि ऋषिकेश के कई अच्छे होटलों का किराया 9,000 से 15,000 रुपये प्रति रात तक पहुंच रहा था. इसके अलावा मुंबई से दिल्ली और फिर दिल्ली से ऋषिकेश तक पहुंचने का खर्च भी काफी ज्यादा था.
A friend was going to Rishikesh for a trip. Checked decent hotels, ₹9K–15K per night. Flights from Mumbai to Delhi were ₹7K–8K one way.
On the same budget, he booked Sri Lanka instead. Got a 5-star sea-facing hotel for ₹3K–5K, better value for money, cleaner air, more…— Paritsh Sharrma (🗣️Paritosh) (@Paritolkks) June 24, 2026
श्रीलंका टूरिस्ट पैकेज
कुल लागत का अनुमान लगाने के बाद युवक ने दूसरे विकल्प तलाशने शुरू किए. इसी दौरान उसने श्रीलंका के टूरिस्ट पैकेज और होटल दरों की जानकारी जुटाई. उसे वहां समुद्र किनारे स्थित कई अच्छे होटल अपेक्षाकृत कम कीमत पर उपलब्ध मिले. रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ होटल 3,000 से 5,000 रुपये प्रति रात के बीच मिल रहे थे. इसके साथ ही बेहतर सुविधाएं, समुद्र का नजारा और कम खर्च को देखते हुए उसने ऋषिकेश की जानें की बजाय श्रीलंका की यात्रा करने का फैसला किया.
क्यों बढ़े होटल्स के दाम
इस घटना के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कई यूजर्स का कहना है कि कोविड-19 महामारी के बाद घरेलू पर्यटन में तेजी आई है, जिसके चलते होटल और अन्य सेवाओं की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है. वहीं कुछ लोगों का मानना है कि सीमित बजट वाले यात्रियों के लिए श्रीलंका जैसे पड़ोसी देश अट्रैक्टिव टूरिस्ट प्लेस बनते जा रहे हैं.
हालांकि कुछ यूजर्स ने इस तुलना को उचित नहीं माना। उनका कहना है कि ऋषिकेश और श्रीलंका का एक्सपीरियंस पूरी तरह अलग है. एक ओर ऋषिकेश आध्यात्मिकता, योग और गंगा तट के लिए प्रसिद्ध है, तो दूसरी ओर श्रीलंका समुद्री पर्यटन और प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है. हालांकि बावजूद इसके, यह सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है.


