किंग कोबरा के साथ शख्स की खतरनाक हरकत का वीडियो वायरल, देखकर दंग रह गए लोग
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स दुनिया के सबसे जहरीले सांप में गिने जाने वाले किंग कोबरा के बेहद करीब नजर आ रहा है. वहीं इस वीडियो को देखने के बाद लोग दंग रह गए है.

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लाखों लोगों को हैरान कर दिया है. बता दें, वीडियो में एक शख्स दुनिया के सबसे जहरीले और खतरनाक सांपों में गिने जाने वाले किंग कोबरा के बेहद करीब नजर आ रहा है. इतना ही नहीं इस दौरान उसने एक ऐसी हरकत की, जिसे देखकर इंटरनेट यूजर्स हैरत में पड़ गए हैं. यही वजह है अब युवक का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग उस पर जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
वायरल वीडियो में ऐसा क्या हुआ?
वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति जंगल जैसे माहौल में कैंपिंग करता दिखाई दे रहा है. शुरुआत में सब कुछ सामान्य लगता है, लेकिन कुछ ही सेकंड बाद कैमरा एक टेबल की ओर घूमता है, जहां एक किंग कोबरा फन फैलाकर बैठा नजर आता है. अपनी अक्सर अपने आसपास देखा होगा कि आमतौर पर इतने बड़े जहरीले सांप को देखकर लोग दूरी बनाना पसंद करते हैं, लेकिन वीडियो में मौजूद व्यक्ति इस दौरान पूरी तरह शांत दिखाई दे रहा है.
वीडियो देख सब रह गए दंग
वीडियो का सबसे चौंकाने वाला हिस्सा तब सामने आता है, जब शख्स पानी की बोतल से पानी अपने मुंह में भरता है और फिर कोबरा के सामने अपना मुंह खोल देता है. इसके बाद सांप बिना किसी आक्रामक प्रतिक्रिया के उसके बेहद करीब आ जाता है और फिर उसके मुंह के अंदर खुसकर पानी पीता नजर आता है. यह दृश्य देखकर सोशल मीडिया यूजर्स दंग रह गए है और कई लोगों ने इसे बेहद जोखिम भरा कदम बताया है.
किंग कोबरा ने क्यों नहीं किया हमला
वीडियो सामने आने के बाद लोगों के बीच इस बात को लेकर चर्चा शुरू हो गई कि आखिर किंग कोबरा ने हमला क्यों नहीं किया। वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार, किंग कोबरा आमतौर पर खुद को खतरा महसूस होने पर तुरंत प्रतिक्रिया दे सकता है, इसलिए ऐसे किसी भी व्यवहार की नकल करना बेहद खतरनाक साबित हो सकता है.
किसने शेयर किया वीडियो
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @junglesurvivor7 के पेज पर शेयर किया गया है और इसे अब तक लाखों बार देखा जा चुका है. इस दौरान कमेंट सेक्शन में यूजर्स ने अपनी हैरानी जाहिर करते हुए कई मजेदार और गंभीर प्रतिक्रियाएं दी हैं. कुछ लोगों ने शख्स की हिम्मत की तारीफ की, जबकि कई यूजर्स ने इसे जान जोखिम में डालने वाला कदम बताया। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है.


