Happy Propose Day Wishes: प्यार एक खूबसूरत एहसास है, लेकिन इसे शब्दों में बयां करना हर किसी के लिए आसान नहीं होता. जब दिल की बात जुबां तक लाना मुश्किल हो जाए, तब शायरी सबसे बेहतरीन जरिया बन जाती है. अगर आप अपने खास इंसान को अपने जज्बातों का अहसास दिलाना चाहते हैं, तो इन खूबसूरत शायरियों की मदद से अपने इश्क का इजहार करें.
जब आपका प्यार हर लम्हा, हर सांस में बसा हो, तो ये शायरी आपके इश्क का सबसे खूबसूरत इजहार होगी. सच्ची मोहब्बत के लिए ये शायरी Propose Day को और भी रोमांटिक बना देगी. इन रोमांटिक और दिल छू लेने वाली शायरियों के साथ अपने प्यार का इजहार करें और अपने साथी को इस खास दिन पर स्पेशल फील कराएं!
ये कहना था उन से मोहब्बत है मुझ को
ये कहने में मुझ को ज़माने लगे हैं.
इश्क़ के इज़हार में हर-चंद रुस्वाई तो है
पर करूँ क्या अब तबीअत आप पर आई तो है.
तुझ से किस तरह मैं इज़हार-ए-तमन्ना करता
लफ़्ज़ सूझा तो मआ'नी ने बग़ावत कर दी.
तुझको देखा तो फिर किसी को नहीं देखा,
चांद कहता रहा मैं चांद हूं, मैं चांद हूं.
काश तुम पूछो के तुम मेरे क्या लगते हो,
मैं गले लगाऊं और कहूं...सब कुछ.
प्यार का पता नहीं जिंदगी हो तुम,
जान का पता नहीं दिल की धड़कन हो तुम.
तुम्हारा ख्याल भी एक महक की तरह है,
एक बार आ जाए, तो पूरा दिन मेरे जहन में रहता है.
इश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिए
आप को चेहरे से भी बीमार होना चाहिए.
First Updated : Saturday, 08 February 2025