हफ्ते में कितनी बार धुलना चाहिए बाल चमकदार और घने बालों के लिए ये खास टिप्स

अगर आप भी बालों के झड़ने, रूखेपन और गंदगी से परेशान है, तो आप सबसे पहले बालों को धोने का प्रक्रियां में बदलाव करें. हफ्ते में कितनी बार और कैसे बाल धुलें ये सारे टिप्स आज जान लीजिए, इससे आपके बाल घने और चमकदार होंगे.

calender

नई दिल्ली: सुंदर और स्वस्थ बाल हर किसी की चाहत होते हैं, हालांकि बालों की चमक और मजबूती आपकी देखभाल पर निर्भर करती है, लेकिन सबसे आम सवाल यही है कि बालों को हफ्ते में कितनी बार धोना चाहिए? इसका जवाब हर व्यक्ति के लिए अलग-अलग होता है.

यह आपके स्कैल्प के प्रकार, मौसम, जीवनशैली और रोजमर्रा की गतिविधियों पर निर्भर करता है. ज्यादा धोने से बाल रूखे हो सकते हैं, जबकि कम धोने से गंदगी और तेल जमा हो सकता है. आइए इसे विस्तार से समझते हैं.

धुलाई की सही फ्रीक्वेंसी

ऑयली बाल या स्कैल्प

अगर आपके बाल जल्दी चिपचिपे और तैलीय हो जाते हैं, तो स्कैल्प में ज्यादा सीबम बनता है. ऐसे में हफ्ते में 3 से 4 बार बाल धोना सबसे अच्छा रहता है. इससे अतिरिक्त तेल, पसीना और गंदगी साफ हो जाती है, जिससे डैंड्रफ और बालों का झड़ना कम होता है. ज्यादा ऑयली होने पर कुछ लोग हर दूसरे दिन भी धो सकते हैं, लेकिन सल्फेट-फ्री हल्का शैंपू चुनें.

ड्राई या घुंघराले बाल

सूखे, रूखे या कर्ली बालों में प्राकृतिक तेल कम बनता है, जो बालों को नमी देता है. इन्हें ज्यादा धोने से नमी छिन जाती है और बाल कमजोर, बेजान या फ्रिजी हो जाते हैं. ऐसे बालों के लिए हफ्ते में 1 से 2 बार धोना काफी होता है. इससे बालों की प्राकृतिक चमक बनी रहती है. मॉइश्चराइजिंग शैंपू और अच्छा कंडीशनर इस्तेमाल करें.

नॉर्मल बाल

नॉर्मल बाल न ज्यादा तैलीय होते हैं और न ही बहुत रूखे. इनके लिए हफ्ते में 2 से 3 बार धोना आदर्श बैलेंस है. इससे स्कैल्प साफ रहती है और बालों में जरूरी नमी भी बनी रहती है. अगर आप सामान्य जीवनशैली जीते हैं, तो यह फ्रीक्वेंसी सबसे उपयुक्त है. अगर आप ज्यादा पसीना बहाते हैं या धूल-मिट्टी में रहते हैं

जिम जाने वाले, खेलकूद करने वाले या धूल भरे इलाके में काम करने वाले लोगों को बाल ज्यादा गंदे हो जाते हैं. ऐसे में हफ्ते में 4 से 5 बार तक धोना पड़ सकता है, लेकिन हर बार हल्के शैंपू का इस्तेमाल करें, ताकि बालों का प्राकृतिक तेल पूरी तरह नष्ट न हो.

बाल धोने के दौरान जरूरी टिप्स

  • पानी का तापमान- हमेशा गुनगुना या ठंडा पानी इस्तेमाल करें. गर्म पानी बालों की नमी छीन लेता है. 
  • शैंपू का चुनाव- अपने बालों के प्रकार के मुताबिक सल्फेट-फ्री शैंपू लें. शैंपू को पानी में घोलकर स्कैल्प पर लगाएं, जड़ों पर फोकस करें.  
  • कंडीशनर का इस्तेमाल- शैंपू के बाद कंडीशनर जरूर लगाएं. इसे बालों के सिरों पर लगाएं, जड़ों में नहीं. इससे बाल मुलायम और चमकदार रहते हैं.  
  • सुखाने का तरीका- गीले बाल कमजोर होते हैं. तौलिए से रगड़ने की बजाय हल्के से थपथपाकर पानी निकालें. माइक्रोफाइबर तौलिया या पुरानी सूती टी-शर्ट बेहतर है. हेयर ड्रायर कम इस्तेमाल करें.
  • कंघी करना- गीले बालों में कंघी न करें. सूखने के बाद चौड़े दांत वाली लकड़ी की कंघी से धीरे-धीरे सुलझाएं.
First Updated : Wednesday, 25 February 2026