कपूर सिस्टर्स ने अंशुला की शादी में लूटी महफिल, देखें किसका लुक लगा सबसे खास?
अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर की वेडिंग 6 जुलाई को हुई. लेकिन शादी की तस्वीरों के अलावा इस फंक्शन में कपूर सिस्टर्स का ग्लैमर देखते ही बन रहा था. जाह्नवी अपने स्टाइलिश लुक्स के लिए जानी जाती हैं, लेकिन इस बार उन्होंने बिल्कुल सिंपल अंदाज चुना.

मुंबई: कपूर परिवार इन दिनों शादी के जश्न में डूबा हुआ है. अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर की वेडिंग 6 जुलाई को हुई, जिसके बाद सोशल मीडिया पर कई वीडियो और फोटो ने लोगों का खूब ध्यान अपनी और खींचा. लेकिन शादी की तस्वीरों के अलावा इस फंक्शन में कपूर सिस्टर्स का ग्लैमर देखते ही बन रहा था. जाह्नवी से लेकर शनाया, खुशी और सोनम तक सभी ने अपने-अपने अंदाज से सुर्खियां बटोरीं. शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही फैंस उनके लुक्स को कंपेयर करने लगे. इसी बीच चलिए देखते हैं इस खास अवसर पर किसने क्या पहना था?
जाह्नवी कपूर की मिनिमल ब्यूटी
जाह्नवी अपने स्टाइलिश लुक्स के लिए जानी जाती हैं, लेकिन इस बार उन्होंने बिल्कुल सिंपल अंदाज चुना. अंशुला की शादी के लिए उन्होंने आइवरी और व्हाइट शेड का लहंगा पहना. यह डिजाइनर अनामिका खन्ना के कलेक्शन से था. लहंगे पर बारीक धागों से फूलों की कढ़ाई की गई थी, जिसने पूरे आउटफिट को एक सॉफ्ट फील दिया.
ब्लाउज में पफ वाली हाफ स्लीव और डीप वी नेकलाइन थी. इस छोटे से ग्लैमर टच ने लुक को बैलेंस कर दिया. दुपट्टे को उन्होंने हाथ पर पिन किया था. मीनाकारी नेकलेस, हाथफूल और कान चेन ने उनके मिनिमल लुक को रॉयल टच दे दिया. जाह्नवी का यह लुक उन लड़कियों के लिए परफेक्ट है जो शादी में सिंपल पर एलिगेंट दिखना चाहती हैं.
शनाया कपूर का ग्लैमर अंदाज़
शनाया ने इस शादी के लिए एकदम हटके लुक चुना. उन्होंने ब्लू और रेड कॉम्बिनेशन का हैवी लहंगा पहना, जो करण तोरानी ने डिजाइन किया था. आउटफिट की सबसे खास बात थी उसकी बैकलेस चोली. फुल स्लीव, जीरो नेकलाइन और आगे की तरफ की डिटेलिंग इसे और स्टनिंग बना रही थी. पीछे तीन डोरियों के साथ लगे हैवी लटकन ने लुक को और रिच कर दिया.
शनाया ने इसे ब्लू-ग्रीन स्टोन वाले चोकर नेकपीस के साथ स्टाइल किया. वहीं अपने बालों को उन्होंनेसेंटर पार्टीशन में स्लीक रखा, ताकि पूरा फोकस लहंगे पर रहे. उनका यह लुक शादी के लिए एकदम ग्रैंड वाइब दे रहा था.
खुशी कपूर मिंट ग्रीन लुक
जाह्नवी की बहन खुशी कपूर ने इस खास मौके पर मिंट ग्रीन लहंगा चुना. अनामिका खन्ना का यह लहंगा फ्लोरल एंब्रायडरी से सजा था. लेकिन सबसे अलग था उनका जालीदार ब्लाउज, जिसने आउटफिट को मॉडर्न टच दिया. खुशी ने ज्वैलरी में भी एक्सपेरिमेंट किया. लॉन्ग डबल लेयर नेकलेस, हाथों में कड़ा और मांग टीका के साथ उनका लुक कंप्लीट हुआ. यह लुक यंग गर्ल्स के लिए शादी फंक्शन में ट्राई करने के लिए बेस्ट ऑप्शन है.


