Karwa Chauth 2025: अमेरिका, ब्रिटेन और कनाडा में कब निकलेगा चांद? जानें तिथि, पूजा मुहूर्त और महत्व
करवा चौथ 2025 का पर्व इस बार 10 अक्टूबर को भारत में और 9 अक्टूबर को अमेरिका, ब्रिटेन व कनाडा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा.

Karwa Chauth 2025: हर साल की तरह इस बार भी करवा चौथ का पर्व पूरे देश में उल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा. ये पर्व हिंदू विवाहित महिलाओं के लिए अटूट प्रेम, समर्पण और विश्वास का प्रतीक माना जाता है. सुहागिनें इस दिन सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक निर्जला व्रत रखकर अपने पति की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना करती हैं.
उत्तर भारत से लेकर पश्चिम भारत तक इस त्योहार का विशेष उत्साह देखने को मिलता है. समय के साथ अब यह पर्व विदेशों में बसे भारतीयों के बीच भी बेहद लोकप्रिय हो गया है. अमेरिका, ब्रिटेन और कनाडा में रहने वाले एनआरआई भी इस व्रत को उतनी ही आस्था से निभाते हैं, जितनी भारत में रहने वाली महिलाएं निभाती हैं.
भारत में करवा चौथ की तिथि
इस साल भारत में करवा चौथ 10 अक्टूबर, शुक्रवार को मनाया जाएगा. व्रत का आरंभ सुबह 6:19 बजे से होगा और रात्रि 8:13 बजे चंद्रोदय के साथ इसका समापन होगा. इस दिन विवाहित महिलाएं पूरे दिन बिना जल ग्रहण किए अपने पति की दीर्घायु के लिए प्रार्थना करती हैं.
अमेरिका (न्यूयॉर्क) में करवा चौथ 2025 की तिथि और मुहूर्त
संयुक्त राज्य अमेरिका में करवा चौथ गुरुवार, 9 अक्टूबर 2025 को मनाया जाएगा.
-
पूजा मुहूर्त: शाम 6:25 बजे से 7:40 बजे तक (1 घंटा 16 मिनट)
-
व्रत का समय: सुबह 7:01 बजे से रात 7:42 बजे तक (12 घंटे 41 मिनट)
-
चंद्रोदय का समय: रात 7:42 बजे
-
चतुर्थी तिथि: 9 अक्टूबर दोपहर 1:24 बजे से 10 अक्टूबर सुबह 10:08 बजे तक
ब्रिटेन (लंदन) में करवा चौथ 2025 का समय
लंदन में भी करवा चौथ का व्रत गुरुवार, 9 अक्टूबर 2025 को रखा जाएगा.
-
पूजा मुहूर्त: शाम 6:20 बजे से 7:37 बजे तक (1 घंटा 18 मिनट)
-
व्रत का समय: सुबह 7:15 बजे से शाम 6:54 बजे तक (11 घंटे 39 मिनट)
-
चंद्रोदय का समय: शाम 6:54 बजे
-
चतुर्थी तिथि: 9 अक्टूबर शाम 6:24 बजे से 10 अक्टूबर दोपहर 3:08 बजे तक
कनाडा (टोरंटो) में करवा चौथ 2025 का समय और चंद्रोदय
कनाडा में रहने वाले भारतीय भी गुरुवार, 9 अक्टूबर 2025 को करवा चौथ मनाएंगे.
-
पूजा मुहूर्त: शाम 6:44 बजे से 8:00 बजे तक (1 घंटा 16 मिनट)
-
व्रत का समय: सुबह 7:25 बजे से रात 7:54 बजे तक (12 घंटे 29 मिनट)
-
चंद्रोदय का समय: रात 7:54 बजे
-
चतुर्थी तिथि: 9 अक्टूबर दोपहर 1:24 बजे से 10 अक्टूबर सुबह 10:08 बजे तक
करवा चौथ का महत्व और परंपराएं
करवा चौथ के दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं, पारंपरिक परिधान पहनती हैं और विशेष करवा चौथ पूजा करती हैं. घरों को सुंदर सजाया जाता है और शाम के समय चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत तोड़ा जाता है. आधुनिक समय में पति भी अपनी पत्नियों के प्रति प्रेम और समानता के भाव को दर्शाने के लिए उनके साथ व्रत रखते हैं.
विदेशों में भी गूंजेगा करवा चौथ का उत्सव
अमेरिका, ब्रिटेन और कनाडा में बसे भारतीय समुदाय इस पर्व को अपनी संस्कृति की पहचान के रूप में मनाते हैं. मंदिरों, सामुदायिक हॉलों और घरों में पूजा-अर्चना, कथा वाचन और सामूहिक चंद्र दर्शन का आयोजन किया जाता है.


