Fake friends: कभी-कभी कुछ लोग दोस्ती के रिश्ते की अहमियत नहीं समझते और धोखा दे जाते हैं. ऐसे लोग शुरुआत में भरोसेमंद लग सकते हैं, लेकिन धीरे-धीरे उनकी आदतें यह साफ कर देती हैं कि वे सच्चे दोस्त नहीं हैं. अगर आप अपनी दोस्ती को मजबूत और सुरक्षित बनाना चाहते हैं, तो ऐसे लोगों को पहचानना बेहद जरूरी है.
अक्सर, धोखेबाज दोस्त आपकी फीलिंग्स से खेलते हैं और जरूरत पड़ने पर आपका साथ छोड़ देते हैं. उनकी कुछ आदतें ऐसी होती हैं, जो यह संकेत देती हैं कि वे लंबे समय तक आपके दोस्त नहीं रहेंगे. आइए जानते हैं कि वे कौन-सी आदतें हैं, जिनसे आपको सतर्क रहना चाहिए.
एक सच्चा दोस्त आपकी गैरमौजूदगी में भी आपको सपोर्ट करेगा. अगर आपको पता चलता है कि कोई दोस्त आपकी पीठ पीछे आपकी बुराई कर रहा है, तो साफ है कि वो आपका सच्चा दोस्त नहीं है.
अगर कोई दोस्त हमेशा खुद की ही बातें करता है और आपकी जरूरतों को नज़रअंदाज करता है, तो यह एक संकेत हो सकता है कि वह सिर्फ अपने फायदे के लिए दोस्ती निभा रहा है.
अच्छे दोस्त वे होते हैं जो हर परिस्थिति में साथ खड़े रहते हैं. लेकिन अगर कोई दोस्त सिर्फ अच्छे दिनों में आपके साथ रहता है और मुश्किल वक्त में गायब हो जाता है, तो वह आपकी दोस्ती के लायक नहीं है.
एक अच्छा दोस्त आपकी सफलता से खुश होता है, लेकिन अगर कोई हमेशा आपसे आगे निकलने की होड़ में लगा रहता है और आपकी उपलब्धियों को छोटा दिखाने की कोशिश करता है, तो यह एक नकारात्मक संकेत है.
अगर कोई व्यक्ति बार-बार झूठ बोलता है और अपनी बातों को घुमा-फिराकर पेश करता है, तो यह संकेत हो सकता है कि वह ईमानदार दोस्त नहीं है.
दोस्ती का एक महत्वपूर्ण पहलू विश्वास होता है. अगर कोई व्यक्ति आपकी निजी बातें दूसरों को बताता है, तो यह संकेत है कि वह भरोसेमंद नहीं है और भविष्य में आपको धोखा दे सकता है. First Updated : Sunday, 23 March 2025