Tips For Kitchen: प्याज काटते समय अब नहीं आएंगे आँखों से आंसू, अपनाएं यह शानदार टिप्स

रोज़ाना के खाने बनाने में इस्तेमाल आने वाली प्याज को काटना बेहद ही मुश्किल होता है। जिसको काटने से ही आँखों से आंसू आने लगते हैं जिससे हमको काफी परेशानी होती है। आज हम आपको ऐसे ही बढ़िया और शानदार टिप्स बताने जा रहें हैं जिसको अपनाने से आपकी इस परेशानी का हल मिल सकता है।

Poonam Chaudhary
Poonam Chaudhary

हाइलाइट

  • जानिए प्याज काटने का आसान तरीका, खाने में इस्तेमाल किये जाने वाली प्याज को आसानी से कैसे काटें

हर घर में प्याज का इस्तेमाल किया जाता है। यह भारत का सबसे ज़्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला इंग्रीडिएंट है। इसका इस्तेमाल खाने के कई व्यंजनों में किया जाता है। कुछ लोग तो प्याज के इतने ज़्यादा शौकीन होते हैं की इसको रोज़ाना सलाद में भी इस्तेमाल करते हैं। माना जाता है की प्याज को गर्मियों में खाना काफी लाभकारी होता है। वह इसलिए क्योंकि यह लू नहीं लगने देता है। 

भारत में कच्चा प्याज अधिकतर इसलिए ही खाया जाता है। लेकिन प्याज को काटना और उसको धोना काफी दिक्कत भरा होता है। क्योंकि प्याज को काटते समय आँखों में जलन होने लगती है और पानी भी आने लगता है। जो काफी समय तक आता रहता है। कुछ प्याज इतनी तेज़ होती है जिनको काटने से पहले ही ज़रा से में ही जलन होने लगती है। यदि आपके साथ भी ऐसी ही परेशानी होती है तो फ़िक्र करने की कोई जरूरत नहीं है। आज हम आपको कुछ इससे जुड़ी आसान टिप्स बताएंगे जिससे प्याज काटने में आपको बेहद ही आसानी होगी और इसी के साथ आपके आँखों से आँसू भी नहीं निकलेंगे तो आइये जानते है वह कमाल की टिप्स - 

टिप्स नंबर - 1  

सबसे पहले प्याज लें, उसके छिलके उतार लें, इसके बाद प्याज को आधे हिस्से में काट लें और एक पानी से भरे बाउल को लें फिर कटी हुई प्याज को उसमें डालकर भिगो दें। प्याज को 10 से 15 मिनट तक पानी में ही छोड़ दें और उसके बाद आप अपने व्यंजनों के लिए उसको आसानी से काट सकते हैं। 

टिप्स नंबर - 2 

दूसरा नुस्खा आपको थोड़ा अजीब जरूर लग सकता है, जिसको शेफ पंकज भी अपनाते हैं। इसको अपनाने के लिए आपके केवल एक चिंगम की जरूरत है, अरे .. अरे.... डरने की कोई जरूरत नहीं हैं आपको उसे प्याज पर नहीं लगाना होगा। आपको उसे चबाना होगा वो भी उस वक़्त जब आप प्याज को काट रहें होंगे। प्याज काटते समय चिंगम को चबाने  आँखों से आंसू नहीं आते जिससे प्याज काटने में आसानी होती है। 

टिप्स नंबर - 3 

टिप्स नंबर - 3 में हम आपको बतांएगे ये खास नुस्खा जिसमें आपको करना क्या है की, सबसे पहले प्याज को धोने के लिए नॉर्मल पानी की जगह गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें। गर्म पानी प्याज की सुगंध को निकालने में मदद करता है जिसके कारण आपको आँखों में आंसू आते हैं। साथ ही साथ ये प्याज में मौजूद बैक्टीरिया और टॉक्सिन्स से भी निजात दिलाता है। इसके लिए आपको प्याज छीलकर दो हिस्सों में करके गुनगुने पानी में कुछ समय के लिए छोड़ देना होगा। अजा ही इस्तेमाल करें। 

calender
26 March 2023, 10:44 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो