पहले फिल्मों और अब राजनीति में मचा रहे धमाल, थलापति विजय की जानें कितनी है नेटवर्थ

थलापति विजय की नटवर्थ की बात करें तो आयोग को दिए गए हलफनामे से पता चलता है कि उनकी कुल नेट वर्थ 603.20 करोड़ है. इसमें अलग-अलग बैंक खातों में जमा 213 करोड़ से ज्यादा की रकम शामिल है. 

Sachin Hari Legha

भारत के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजों की घोषणा प्रक्रिया जारी है. वहीं इसमें शामिल फिल्म जगत से राजनीति में आए हैं थलापति विजय की पार्टी का तमिलनाडु में शानदार प्रदर्शन देखने को मिल रहा है. बता दें, खबर लिखे जाने तक विजय के नेतृत्व वाली TVK पार्टी पूरे राज्य में 102 सीटों पर आगे चल रही है और AIADMK (73 सीटें) तथा DMK (48 सीटें) दोनों से बढ़त बनाए हुए है. चुनावी रुझानों के बीच चलिए जानते है कि साउथ स्टार विजय की कितनी है नेटवर्थ. 

एक्टर की बढ़ाई गई सुरक्षा 

भारत के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजों की घोषणा प्रक्रिया जारी है. 2024 में अभिनय से संन्यास लेने के बाद, उन्होंने 2026 में चुनावी मैदान में कदम रखा और ऐसा लगता है कि वहां भी उन्होंने जबरदस्त प्रभाव डाला है.उनकी संपत्ति की बात करें तो, विजय ने अपने चुनावी हलफनामे में अपनी कुल संपत्ति का खुलासा किया, जिसमें उन्होंने अपनी कुल दौलत 600 करोड़ से अधिक बताई है.

कौन सी सीट से लड़ रहे चुनाव 

थलपति विजय का पूरा नाम जोसेफ विजय चंद्रशेखर है और वह तमिलनाडु की पेरम्बूर और तिरुचिरापल्ली (पूर्व) विधानसभा सीटों चुनाव से लड़ रहे हैं. चुनाव नतीजों के रुझानों को देखते हुए, यह सुपरस्टार दोनों ही सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. ऐसा प्रतीत होता है कि अभिनेता से राजनेता बने विजय को स्थानीय मतदाताओं का पूरा समर्थन मिल रहा है. इसके अलावा, न केवल विजय, बल्कि उनकी पूरी पार्टी भी इस समय पूरे राज्य में 102 सीटों पर आगे चल रही है.

थलापति विजय की नटवर्थ 

थलापति विजय की नटवर्थ की बात करें तो आयोग को दिए गए हलफनामे से पता चलता है कि उनकी कुल नेट वर्थ 603.20 करोड़ है. इसमें अलग-अलग बैंक खातों में जमा 213 करोड़ से ज्यादा की रकम शामिल है. अभिनेता-राजनेता के हलफनामे के मुताबिक, उनकी कुल नेट वर्थ में से 404.58 करोड़ की संपत्ति चल संपत्ति है, जबकि विजय के पास 198.62 करोड़ की अचल संपत्ति है.

वहीं विजय के चुनावी हलफनामे का हवाला देते हुए, PTI की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि उनकी पत्नी संगीता के पास 15.76 करोड़ की अलग संपत्ति है, जिसमें 15.51 करोड़ की चल संपत्ति और 25 लाख की अचल संपत्ति शामिल है. खास बात ये है कि इतनी भारी संपत्ति होने के बावजूद, उन्होंने कहा है कि उन पर किसी भी तरह का कोई लोन नहीं है. 

लग्जरी कार और सोना 

इतना ही नही एक्टर के पास करीब 2 लाख रुपये की नकद संपत्ति भी बताई गई है. इसके अलावा उनके पास उनके पास 883 ग्राम सोने के गहने और 15 के पास चांदी के गहने भी है. बता दें, थलपति विजय, जिन्होंने दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है, लग्जरी कारों के भी बड़े शौकीन माने जाते हैं. उनके कलेक्शन में BMW 530, Toyota Lexus, Toyota Vellfire और BMW i7 जैसी महंगी गाड़ियां शामिल हैं.

सबसे ज्यादा इनकम टैक्स देने वाले एक्टर 

थलपति विजय सबसे ज्यादा इनकम टैक्स देने वाले अभिनेताओं में से एक हैं. वित्त वर्ष 2024-25 के लिए, उन्होंने अपने इनकम टैक्स रिटर्न में कुल 184.53 करोड़ की आय घोषित की है. थलपति विजय की अचल संपत्तियों की बात करें तो, चेन्नई सहित कई जगहों पर उनकी कई कमर्शियल और रिहायशी प्रॉपर्टीज हैं. उनकी अचल संपत्तियों के पोर्टफोलियो में कोडाइकनाल में करोड़ों की कीमत वाली कृषि भूमि भी शामिल है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो