गर्मी में पानी की कमी नहीं होने देंगे ये सब्जियां, अपने डाइट में जरूर शामिल करें

मौसम बदल रहा है, तो शरीर को भी थोड़ा सपोर्ट चाहिए. तो सबसे आसान और स्वादिष्ट तरीका है सीजन की ताज़ा सब्जियां और फल अपनी थाली में शामिल करना. जो पोषक तत्वों से भरपूर होने के साथ-साथ पानी से लबालब होते हैं. गर्मियों में इन्हें खाना मत भूलिएगा- सेहत भी खुश, शरीर भी हाइड्रेटेड.

Goldi Rai
Edited By: Goldi Rai

गर्मियों का मौसम आते ही शरीर में पानी की कमी होने का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में सिर्फ पानी पीना ही काफी नहीं होता, बल्कि ऐसी सब्जियां खाना जरूरी है जो न सिर्फ प्यास बुझाती हैं बल्कि पोषक तत्वों से भी भरपूर होती हैं. मौसमी सब्जियां इस मौसम में सबसे ज्यादा फायदेमंद साबित होती हैं क्योंकि ये ताजा, स्वादिष्ट और इम्यूनिटी बढ़ाने में कारगर होती हैं. ये सब्जियां हीट वेव, लू और थकान जैसी समस्याओं से बचाव में भी मदद करती हैं.

सीजनल सब्जियां विटामिन, मिनरल और फाइबर का बेहतरीन स्रोत होती हैं. इनमें मौजूद उच्च जल मात्रा शरीर के फ्लूइड बैलेंस को बनाए रखती है और डिहाइड्रेशन से जुड़ी परेशानियों जैसे चक्कर आना, कमजोरी और थकान को दूर रखती है. आइए जानते हैं उन सब्जियों के बारे में जो गर्मी में आपके लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद साबित होंगी.

 गर्मी का सबसे अच्छा दोस्त

गर्मी के दिनों में खीरे को अपनी रोजाना की डाइट में जरूर शामिल करें. खासतौर पर देसी खीरे की वैरायटी ज्यादा फायदेमंद होती है. यूएसडीए के मुताबिक, तकरीबन 1 खीरा में 287 ग्राम पानी की मात्रा होती है. यह विटामिन सी, फाइबर, पोटेशियम और विटामिन के का भी शानदार स्रोत है. इसे सलाद, रायता या कच्चा ही खाकर आप शरीर को हाइड्रेट रख सकते हैं.

सलाद पत्ता जो 95% पानी से भरा हैलेट्यूस

 सलाद पत्ता गर्मी में डेली डाइट का बेहतरीन हिस्सा बन सकता है. 100 ग्राम लेट्यूस की पत्तियों में लगभग 95 ग्राम पानी पाया जाता है. इसे घर पर उगाना आसान है और ताजा पत्तियां इस्तेमाल करने से पोषण अधिक मिलता है. सलाद, सैंडविच या स्मूदी में मिलाकर इसका सेवन करें.

पानी वाली सब्जी

पेठा या वाइट पंपकिन गर्मी की सबसे अच्छी सब्जियों में से एक है. इसकी हल्की और स्वादिष्ट सब्जी बनती है. यूएस डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर के अनुसार, 100 ग्राम कच्चे पेठा में 96.1 ग्राम पानी की मात्रा होती है. यह पाचन के लिए भी फायदेमंद है और शरीर को ठंडक प्रदान करता है.

 लाइकोपीन और पानी का खजाना

टमाटर को गर्मी में कच्चा सलाद के रूप में या सब्जी बनाकर खाया जा सकता है. यह विटामिन सी, लाइकोपीन और पोटेशियम से भरपूर होता है. हेल्थ लाइन के मुताबिक, 100 ग्राम टमाटर में 95 प्रतिशत पानी पाया जाता है. नियमित सेवन से स्किन भी स्वस्थ रहती है और शरीर हाइड्रेटेड बना रहता है.

लू से बचाव का प्राकृतिक उपाय

गर्मी में कच्चा प्याज सलाद के रूप में खाना बहुत फायदेमंद माना जाता है. यह लू से बचाने में मदद करता है और शरीर को ठंडक देता है. 100 ग्राम प्याज में 89.1 ग्राम पानी की मात्रा होती है. इसे रोजाना थोड़ी मात्रा में शामिल करने से गर्मी का असर कम महसूस होता है.

पाचन और हाइड्रेशन के लिए बेस्ट

समर सीजन में टिंडा, लौकी और तोरई जैसी हल्की सब्जियां अपनी डाइट में जरूर जगह दें. ये सब्जियां न सिर्फ पानी से भरपूर होती हैं बल्कि पाचन तंत्र को भी दुरुस्त रखती हैं. इनका सेवन करने से शरीर हल्का महसूस होता है और मौसमी बीमारियों से सुरक्षा मिलती है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो