World Red Cross Day 2023: जानिए क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड रेड क्रॉस डे, क्या है इस दिन का इतिहास

World Red Cross Day 2023: आपने अक्सर रेड हार्ट पर पल्स का निशान देखा होगा, उस निशान को हेल्थ का साइन माना जाता है। लेकिन क्या आपको ये मालुम है कि यह निशान स्वास्थ्य विभाग का नहीं बल्कि  रेड क्रॉस सोसाइटी का है जो कई सालों से लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करते आ रही हैं।

Deeksha Parmar
Deeksha Parmar

आज 8 मई है, इस दिन कोपूरे विश्व में रेड क्रॉस डे के रूप में मनाया जाता है। तो चलिए इस खास दिन के खासमहत्व के बारे में जानते हैं।

वर्ल्ड रेड क्रॉस डे कब मनाया जाता है

नोबेल अवार्ड से सम्मानित हेनरी ड्यूनेन्ट ने रेड क्रॉस की अंतर्राष्ट्रीय समिति(ICRC) की स्थापना की थी। हेनरी का जन्म 8 मई 1828 को हुआ था इसलिए उनके जन्मदिन के खास अवसर पर उनके विचारों विश्व स्तर पर फैलाने के उद्देश्य से इस दिन रेड क्रॉस डे मनाया जाता है।आपको बता दें कि रेड क्रॉस समाज में भोजन की कमी, युद्ध तथा महामारियों और प्राकृतिक आपदाओं में आम नागरिकों की सहायता करने के लिए जानी जाती है।

 क्या 2023 का थीम

इस दिन को विशेष बनाने के लिए हर साल एक थीम तैयार किया जाता है। रेड क्रॉस डे और रेड क्रिसेंट दिवस मानव जाति के लिए एक त्योहार के तौर पर मनाया जाता है। इस साल इस त्योहार को समाज में बड़े बदलाव के रूप में देखते हुए Everything we docomes#fromtheheart थीम रखा गया है।

 रेड क्रॉस की स्थापना कब हुई थी

 8 मई को विश्वस्तर पर हेनरी ड्यूनेन्ट की मानवतावादी और सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में याद करने के लिए इस दिन को वर्ल्ड रेड क्रॉस डे के रूप में मनाया जाता है। हेनरी ने रेडक्रॉस की स्थापना 1863 में  की थी। इंटरनेशनल कमेटी ऑफ द रेड क्रॉस की स्थापना के लिए साल 1901 में  हेनरी को पहला नोबेल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।

वर्ल्ड रेड क्रॉस डे का इतिहास 

रेड क्रॉस डे का महत्व उसके इतिहास में छिपा है। 1859में इटली और सोलफेरिनो का युद्ध हुआ था इस युद्ध में बड़ी तादाद में सैनिक मारे गए और गंभीर रूप से घायल भी हुए थे। किसी भी सेना के पास घायल सैनिक की देखभाल करने केलिए डॉक्टर की दफ्तर की सेटिंग नहीं थी। जिसके बाद स्विट्जरलैंड के कारोबारी जीन हेनरी ड्यूनेन्ट ने एक समूह बनाया और युद्ध में घायल हुए सैनिकों को खाना-पानी पहुंचाया साथ ही उनका इलाज करने के बाद उनके परिजनों को पत्र भी लिखी। 

calender
08 May 2023, 10:35 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो