Aamir Khan-Gauri Spratt Wedding Highlights: मीडिया के सामने आए एक्टर
Aamir Khan-Gauri Spratt Wedding Highlights: 61 साल की उम्र में आज यानी 5 जुलाई को आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी कर ली है. ये शादी उनके बांद्रा स्थित घर में हुई. खास बात है कि इस शादी में आमिर की खान की लाडली आयरा खान अपने पति नूपुर शिखरे संग एक्चर की शादी में शामिल हुई. मुकेश अंबानी भी इस खास पल का हिस्सा बनें.
Aamir Khan Gauri Spratt Wedding Highlights: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने 61 साल की उम्र में आज यानी 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी कर ली है. बता दें, दोनों ने करीब 2 पहले एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था, जिसके बाद अब एक प्राइवेट सेरेमनी के दौरान दोनों रजिस्टर मैरिज के साथ इस शादी को संपन्न किया. ये शादी उनके बांद्रा स्थित घर में हुई. उनका घर पूरी तरह सजा हुआ है और रोशनी से जगमगा रहा है. बता दें, इस खास मौके पर आमिर की खान की लाडली आयरा खान अपने पति नूपुर शिखरे संग एक्चर की शादी में शामिल हुई.
इसके साथ ही बॉलीवुड के कुछ करीब दोस्त और परिवार संग करीब 150 गेस्ट इस खास पल का हिस्सा बने. मुकेश अंबानी का परिवार और आशुतोष गोवारिकर इस अवसर पर शामिल हुए. अपनी शादी की सारी तैयारियां खुद आमिर और गौरी ने मिलकर की थी. खास बात है कि शादी के मेन्यू में भी एक्टर ने अपनी पसंदीदा डिशेज शामिल थी.
17:59 PM (2 weeks ago )
Aamir-Gauri Wedding: वाइफ गौरी संग किया डांस
मुंबई: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की तीसरी शादी के साथ ही उनकी ज़िंदगी का नया चैप्टर शुरू हो चुका है. वहीं सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में एक्टर अपनी न्यूली बिकम ब्राइड के साथ डांस करते हुए और गले लगते हुए उन पर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं.
17:46 PM (2 weeks ago )
Aamir-Gauri Wedding: शादी की कसमें पढ़ती दिखी गौरी
मुंबई: सोशल मीडिया पर आमिर खान और गौरी स्प्रैट की वेडिंग का एक अनदेखा वीडियो सामने आया है, जिसे @lekhawashington के पेज से इस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया गया है. वीडियो में एक तरफ जहां गौरी स्प्रैट शादी की कसमे पढ़ रही है. उसी दौरान आमिर खान बड़े ही प्यार से अपनी पत्नी गौरी का हाथ चूमते हुए नजर आ रहे हैं.
17:34 PM (2 weeks ago )
Aamir-Gauri Wedding: भाई की शादी में दिखी बहन निकहत खान
मुंबई: आमिर खान की बड़ी बहन, बॉलीवुड एक्ट्रेस और फिल्म निर्माता निकहत खान भी अपनी भाई की खुशी में शामिल हुई.
16:55 PM (2 weeks ago )
Aamir-Gauri Wedding: पैपराजी के सामने आए एक्टर
मुंबई: अपनी शादी के बाद आमिर खान बेहद खुश नजर आ रहे हैं. बता दें, वेडिंग सेरेमनी से पहले एक्टर ने पैपराजी के सामने आए और सभी का स्वागत किया. इसके साथ ही आमिर ने सभी के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
16:50 PM (2 weeks ago )
Aamir-Gauri Wedding: मेहमानों को किया विदा
मुंबई: आमिर खान की शादी के बाद एक्टर एक वीडियो में उनकी खुशी में शामिल हुए कुछ मेहमानों को विदा करते नजर आ रहे हैं. इस दौरान एक्टर को वाइट धोती-कुर्ते में देखा जा सकता है.
16:43 PM (2 weeks ago )
Aamir-Gauri Wedding: फैंस ने दी बधाई
मुंबई: आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी के बाद एक्टर के फैंस बेहद खुश नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक फैन आमिर और गौरी का पोस्टर लिये नजर आ रहा है. पोस्टर पर लिखा है "शादी मुबारक हो".
16:39 PM (2 weeks ago )
Aamir-Gauri Wedding: वेडिंग सेरेमनी में पहुंची रिया चक्रवर्ती
मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु के बाद चर्चा में आई रिया चक्रवर्ती भी आमिर खान के शादी समारोह में शामिल होने एक्टर के घर पर पहुंची. इस दौरान रिया गुलाबी साड़ी में खुले बालों में मीडिया के लिए पोज देते हुए भी नजर आई.
15:47 PM (2 weeks ago )
Aamir-Gauri Wedding: गुलाबी साड़ी में दिखी अली अवराम
मुंबई: आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी के कई वीडियोज सामने आ रहे है. इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस एली एवराम का एक वीडियो भी सामने आया, जहां वह गुलाबी साड़ी में गाड़ी से उतरती हुई नजर आई.
15:03 PM (2 weeks ago )
Aamir-Gauri Wedding: मुकेश अंबानी हुए रवाना
मुंबई: आमिर और गौरी के शादी संपन्न होने के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी एक्टर के घर से रवाना हो चुके हैं.
14:11 PM (2 weeks ago )
Aamir-Gauri Wedding: कितने बजे साइन किए पेपर
मुंबई: दोपहर करीब 12 बजकर 45 मिनट पर आमिर और गौरी ने मैरिज के कॉन्ट्रैक्ट पेपर साइन किए. इसके साथ ही दोनों आधिकारिक तौर पर पति-पत्नी बन गए है. शादी समारोह के दौरान परिवार मौजूद रहा और उनकी आंखों में खुशी के आंसू भी देखें गए.
14:02 PM (2 weeks ago )
Aamir-Gauri Wedding: सामने आई शादी की तस्वीर
मुंबई: आमिर खान और गौरी स्प्रैट शादी की तस्वीर पहली सामने आ चुकी है, जिसमें कपल सफेद रंग के ऑउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रहा है. इस दौरान तस्वीर में एक्टर का परिवार में उनकी खुशी काफी खुश दिखाई दे रहा हैं.
13:55 PM (2 weeks ago )
Aamir-Gauri Wedding: पिता की शादी में दिखे बेटे जुनैद खान
मुंबई: मिस्टर परफेक्शनिस्ट के बेटे और एक्टर जुनैद खान भी पिता की इस खुशी का हिस्सा बने. इस दौरान उनका गुलाबी रंग के कुर्ते-पाजामे में गाड़ी से उतरते हुए एक्टर के घर के अंदर जाते हुए देखा जा सकता है.
13:49 PM (2 weeks ago )
Aamir-Gauri Wedding: भारी बारिश में पहुंचे इरफान पठान
मुंबई: मुंबई में एक तरफ जहां भारी बारिश देखने को मिल रही है. वहीं दूसरी ओर आमिर खान घर में शामिल हुए मेहमानों की वीडियो लगातार सामने आ रही है. वीडियो में देखा जा सकता है कि भारी बारिश के बीच इरफान पठान शादी में शामिल हुए है.
13:45 PM (2 weeks ago )
Aamir-Gauri Wedding: अंबानी परिवार हुआ शामिल
मुंबई: आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी में अंबानी परिवार भी शामिल हुआ है. आमिर के घर के बाहर अंबानी परिवार की गाड़ियां नजर आईं. अंबानी परिवार की मौजूदगी से बेशक दूल्हा-दुल्हन के जश्न में चार चांद लग गए हैं.
13:31 PM (2 weeks ago )
Aamir-Gauri Wedding: पति संग पहुंची आयरा खान
मुंबई: एक्टर की पहली पत्नी रीना दत्ता और आमिर की बेटी आयरा खान अपने पति नूपुर शिखरे संग आमिर खान की शादी में शामिल हुई. दोनों की घर से बाहर से तस्वीरें और वीडियोज सामने आई है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है.
13:25 PM (2 weeks ago )
Aamir-Gauri Wedding: शादी के बंधन में बंधे
मुंबई: आमिर खान और गौरी स्प्रैट शादी के बंधन में बन चुके है. आमिर की तीसरी शादी के बाद उनके फैंस कपल की तस्वीर का बेसर्बी से इंतजार कर रहे हैं.
13:20 PM (2 weeks ago )
Aamir-Gauri Wedding: राज ठाकरे हुए शामिल
मुंंबई: आमिर खान की शादी में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के संस्थापक अध्यक्ष राज ठाकरे शामिल हो हुए हैं. इसके साथ ही एक्टर के घर के बाहर कई हस्तियों की गाड़ियां भी नजर आ रही हैं.
13:05 PM (2 weeks ago )
Aamir-Gauri Wedding: नहीं होगा ग्रैंड रिसेप्शन
मुंबई: आमिर और गौरी स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत शादी करने वाले हैं. शादी के बाद परिवार और करीबी दोस्तों के लिए खास लंच भी आयोजित किया गया है. हालांकि इसके बाद कपल ग्रैंड रिसेप्शन होस्ट नहीं करेगा और सादगी के साथ इस खुशी को अपने करीबियों के साथ मनाएगा.


