Delhi Election 2025 Live: शाम 5 बजे तक 57.70% मतदान, फर्जी मतदान के आरोप में दो गिरफ्तार

Delhi Assembly Election Voting 2025 Live Updates: दिल्ली की सभी 70 सीटों पर वोटिंग हो रही है. 699 प्रत्याशियों की किस्मत EVM में आज कैद हो जाएगी. सबसे कम उम्मीदवार पटेल नगर और कस्तूरबा नगर में पांच-पांच हैं, जबकि नई दिल्ली सीट पर 23 उम्मीदवार हैं.

Wednesday, 05 February 2025

Delhi Vidhan Sabha Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी है. दिल्ली की 70 सीटों पर मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा. इस दौरान दिल्ली के 1.56 करोड़ वोटर्स अपने वोट का इस्तेमाल करेंगे और करीब 700 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे. चुनाव के नतीजे 8 फरवरी को आएंगे.

आम आदमी पार्टी तीसरी बार सत्ता में आने की कोशिश कर रही है, जबकि बीजेपी और कांग्रेस भी दिल्ली की सरकार बनाने के लिए संघर्ष कर रही हैं. बीजेपी 25 साल से ज्यादा समय से सत्ता से बाहर है, वहीं कांग्रेस पहले 15 साल तक सत्ता में रही, लेकिन पिछले दो चुनावों में पार्टी एक भी सीट नहीं जीत पाई.

17:46 PM (1 year ago )

दिल्ली चुनाव 2025 LIVE: शाम 5 बजे तक 57.70% मतदान

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 LIVE: भारत के चुनाव आयोग के अनुसार, दिल्ली विधानसभा चुनाव में बुधवार शाम 5 बजे तक 57.70 प्रतिशत मतदान हुआ.

17:14 PM (1 year ago )

दिल्ली चुनाव 2025 LIVE: दोपहर 3 बजे तक क्षेत्रवार मतदान

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 LIVE: ईसीआई के अनुसार, दोपहर 3 बजे तक दक्षिण पश्चिम जिले में 48.32 प्रतिशत, पूर्व में 47.09 प्रतिशत, उत्तर में 46.31 प्रतिशत, उत्तर पश्चिम में 46.81 प्रतिशत, शाहदरा में 49.58 प्रतिशत, दक्षिण में 44.89 प्रतिशत, दक्षिण पूर्व में 43.91 प्रतिशत और पश्चिम में 45.06 प्रतिशत मतदान हुआ.

17:13 PM (1 year ago )

दिल्ली चुनाव 2025 LIVE: AAP कार्यकर्ताओं के आचरण पर राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ​​का बयान

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 LIVE: राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ​​ने आप नेताओं और कार्यकर्ताओं पर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि पार्टी कानून का सम्मान नहीं करती है.

17:13 PM (1 year ago )

दिल्ली चुनाव 2025 LIVE: सीलमपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार ने लगाया फर्जी मतदान का आरोप

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 LIVE: सीलमपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार अनिल गौड़ ने दावा किया कि सीट पर फर्जी मतदान के मामले सामने आए हैं.

उन्होंने कहा, "ये 300-400 फर्जी मतदाता उत्तर प्रदेश के लोनी से लाए गए हैं, मुझे लगता है कि ये बांग्लादेशी हैं, इनमें पुरुष और महिलाएं दोनों हैं। हमने 25 लोगों को पकड़ा, यहां फर्जी मतदान हो रहा था, और हमने इसे रोक दिया है. केजरीवाल फर्जी मतदान कर रहे हैं."

17:12 PM (1 year ago )

दिल्ली चुनाव 2025 LIVE: फर्जी मतदान के आरोप में दो हिरासत में

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 LIVE: स्पेशल सीपी डीसी श्रीवास्तव ने बुधवार को कहा कि फर्जी मतदान के आरोप में कम से कम दो लोगों को हिरासत में लिया गया है.

15:59 PM (1 year ago )

दिल्ली विधानसभा के लिए दोपहर 3 बजे तक 46.55 प्रतिशत पड़े वोट

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 : 70 सदस्यीय सदन के चुनाव के लिए मतदान जारी है, दोपहर 3 बजे तक 46.55% मतदान हुआ है. राष्ट्रीय राजधानी के 13,766 मतदान केंद्रों पर शाम 6 बजे तक मतदान जारी रहेगा, जिसमें AAP, कांग्रेस और भाजपा के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है.

13:44 PM (1 year ago )

दोपहर 1 बजे तक 33.31 प्रतिशत हुई वोटिंग

दिल्ली में दोपहर 1 बजे तक 33.31 प्रतिशत मतदान हो चुका है. मतदान केंद्रों पर लोगों की कतारें लगी हुई हैं. AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल की सीट पर 30.86 प्रतिशत मतदान हुआ है. अरविंद केजरीवाल के सामने बीजेपी से प्रवेश वर्मा और कांग्रेस से संदीप दीक्षित चुनौती दे रहे हैं. 

13:19 PM (1 year ago )

Delhi Voting: वोट डालने से रोक रही दिल्ली पुलिस- सौरभ भारद्वाज

ग्रेटर कैलाश विधानसभा सीट से आप उम्मीदवार सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस चिराग दिल्ली के एक मतदान केंद्र पर लोगों को वोट डालने से रोकने की कोशिश कर रही है.

13:09 PM (1 year ago )

गुंडागर्दी के खिलाफ करें वोट… मतदान करने के बाद बोले संजय सिंह

आप सांसद संजय सिंह ने वोट डालने के बाद कहा, “मैं सभी मतदाताओं से अपील करता हूं कि वे अपने घरों से बाहर निकलें और लोकतंत्र में हमें मिले सबसे मजबूत अधिकार- वोट के अधिकार का इस्तेमाल करें. बेहतर सुविधाओं के लिए और गुंडागर्दी के खिलाफ, लोकतंत्र को नष्ट करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ वोट करें.”

13:00 PM (1 year ago )

Delhi Voting Live: वोटिंग के बीच सीलमपुर और जंगपुरा में बवाल

दिल्ली में वोटिंग के बीच सीलमपुर और जंगपुरा में बवाल हो गया है. जंगपुरा से आम आदमी पार्टी (AAP) प्रत्याशी मनीष सिसोदिया ने एक बिल्डिंग में बीजेपी कार्यकर्ताओं पर पैसे बांटने का आरोप लगाया है. सिसोदिया यहां पुलिस से बहस करते हुए भी नजर आए. वहीं, भारतीय जनता पार्टी ने सीलमपुर में फर्जी वोटिंग होने का दावा किया है.  बीजेपी का आरोप है कि कुछ महिलाओं ने बुर्के में फर्जी वोटिंग की है.

13:00 PM (1 year ago )

Delhi Polls 2025: दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने डाला वोट

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने समयपुर में अपना वोट डाला. इस दौरान उन्होंने कहा, “दिल्ली की जनता बदलाव के लिए वोट कर रही है. 2025 में बड़ा बदलाव अपरिहार्य है. 8 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे और मुझे पूरा विश्वास है कि दिल्ली की जनता कांग्रेस की तरफ बड़ी उम्मीद से देख रही है.”

13:00 PM (1 year ago )

डिफेंस कॉलोनी में फर्जी वोटर स्लिप के साथ पकड़े गए दो युवक, किस पार्टी के लिए कर रहे थे काम?

दिल्ली पुलिस ने डिफेंस कॉलोनी के सर्वोदय विद्यालय में फर्जी वोटर स्लिप लेकर घूम रहे सुमित और अनुज नाम के दो युवकों को पकड़ा है, जो फर्जी वोट डलवाने की फिराक में थे. फिलहाल पुलिस दोनों की जांच कर रही है कि ये दोनों किस दल के लिए काम कर रहे थे.

12:04 PM (1 year ago )

Delhi Chunav: सोनिया गांधी ने डाला वोट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी दिल्ली चुनाव 2025 के लिए वोट डालने के बाद निर्माण भवन से रवाना हुईं. उनकी बेटी और पार्टी सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा और नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी उम्मीदवार संदीप दीक्षित भी उनके साथ थे.

11:51 AM (1 year ago )

Election in Delhi: मुस्तफाबाद, सीलमपुर, संगम विहार में सबसे ज्यादा वोटिंग

दिल्ली में सुबह 11 बजे तक हुई वोटिंग की जानकारी सामने आ गई है. बताया जा रहा है कि मुस्तफाबाद, संगम विहार और सीलमपुर में सबसे ज्यादा वोटिंग दर्ज की जा रही है.

कहां कितनी वोटिंग

> मुस्तफाबाद में सुबह 11 बजे तक 26.33 फीसदी वोटिंग हुई है, जिसे सबसे ज्यादा बताया जा रहा है.

> संगम विहार, सीलमपुर और गोकुलपुरी में 24 फीसदी से ज्यादा मतदान हो चुका है.

11:37 AM (1 year ago )

Delhi Voting: प्रियंका गांधी ने अपने पति रॉबर्ट वाड्रा के साथ डाला वोट

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा अपने पति रॉबर्ट वाड्रा और बेटे रेहान वाड्रा के साथ दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए वोट डालने के लिए लोधी एस्टेट स्थित मतदान केंद्र पहुंचीं. इस दौरान उन्होंने अपना वोट डाला.

11:37 AM (1 year ago )

Delhi Election 2025: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने डाला वोट

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपनी पत्नी सुदेश धनखड़ के साथ नॉर्थ एवेन्यू स्थित सीपीडब्ल्यूडी सर्विस सेंटर स्थित मतदान केंद्र पर वोट डाला.

11:37 AM (1 year ago )

AAP कार्यकर्ताओं का हंगामा, बीजेपी पर बूथ पर प्रचारल सामग्री के लगाए आरोप

आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया, BJP के बूथ पर सरेआम प्रचार सामग्री रखी हुई है और पुलिस कुछ नहीं कर रही है और चुनाव अधिकारी भी तमाशबीन बने हुए हैं.’ उसने चुनाव आयोग से पूछा है कि ये ये क्या चल रहा है?

11:09 AM (1 year ago )

Delhi Voting: जेपी नड्डा थोड़ी देर में दिल्ली प्रदेश बीजेपी कार्यालय पहुंचेंगे

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा थोड़ी देर में दिल्ली प्रदेश बीजेपी कार्यालय पहुंचेंगे. वे प्रदेश बीजेपी कार्यालय में बने मॉनिटरिंग रूम से बूथों पर हो रहे मतदान का जायजा लेंगे. मॉनिटरिंग सेंटर से बूथ अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेंगे.

11:00 AM (1 year ago )

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने डाला वोट

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने भी वोट डाल दिया है. उन्होंने निजामुद्दीन ईस्ट के एक पोलिंग बूथ पर पहुंचकर अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. 

10:59 AM (1 year ago )

Delhi Chunav: केजरीवाल स्वार्थी हैं… जानें अन्ना हजारे ने की किसे वोट देने की अपील

दिल्ली चुनाव की वोटिंगे के बीच अन्ना हजारे ने कहा कि शुरुआत में अरविंद केजरीवाल की नियत साफ थी, लेकिन मुझे जब पता चला वो स्वार्थी हैं, तब मैं उससे दूर हो गया. उसने पार्टी बना ली और जिस शराब के खिलाफ हमने आंदोलन किया आज वही केजरीवाल शराब की बात करता है. इसलिए मैंने उसे छोड़ दिया. अब चुनाव में शुद्ध आचार, शुद्ध विचार, जीवन मे त्याग करने वाले उम्मीदवार को ही वोटिंग करने से ही देश बदलेगा.

10:59 AM (1 year ago )

बूथ के पास बंट रहे थे पैसे, मैं पहुंचा तो भागे… संजय सिंह का बीजेपी पर आरोप

आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने आरोप लगाया कि अतिसंवेदनशील क्षेत्र राष्ट्रपति भवन के पास बूथ न.27 N ब्लॉक में BJP के गुंडे पैसे बांट रहे थे, मैं पहुंचा तो भाग गए. दिल्ली में चुनाव हो रहा है कि मजाक हो रहा है.

10:24 AM (1 year ago )

अरविंद केजरीवाल के पिता ने डाला वोट

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के पिता गोबिंद राम केजरीवाल ने वोट डाला.

10:24 AM (1 year ago )

Delhi Voting: दिल्ली का सबसे बड़ा घोटाला किसने किया, ध्यान रखें… राहुल गांधी की वोटरों से अपील

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘दिल्ली के मेरे प्यारे भाइयों-बहनों, मैं आप सभी से अपील करता हूं कि आज वोट देने अवश्य जाएं. कांग्रेस को दिया आपका एक-एक वोट आपके अधिकारों की रक्षा करेगा, संविधान को मजबूत करेगा और दिल्ली को प्रगति के पथ पर फिर से मोड़ेगा. वोट देते समय याद रखें कि प्रदूषित हवा, गंदा पानी, टूटी सड़कों के लिए कौन जिम्मेदार है. स्वच्छ राजनीति करने की बात बोलकर दिल्ली का सबसे बड़ा घोटाला किसने किया.’

10:08 AM (1 year ago )

वोटिंग के बाद क्या बोले प्रवेश वर्मा?

नई दिल्ली सीट से BJP उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने कहा, मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे बड़ी संख्या में बाहर आएं और अपना वोट डालें. ऐसे हजारों काम हैं जो हम करने जा रहे हैं. पीएम मोदी का नेतृत्व रहेगा. दिल्ली में एक सरकार बनेगी, जो यमुना नदी की सफाई, आयुष्मान योजना, रोजगार सहित सभी प्रमुख योजनाओं को राष्ट्रीय राजधानी में लाया जाएगा.
 

09:49 AM (1 year ago )

Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025: पहले 2 घंटे के मतदान में मुस्तफाबाद सबसे आगे

दिल्ली विधानसभा में पहले 2 घंटे की वोटिंग का टर्नआउट सामने आ गया है. सुबह 9 बजे तक सबसे ज्यादा वोटिंग मुस्ताफाबाद विधानसभा क्षेत्र में हुई है. यह वहीं इलाका है, जहां से असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने दिल्ली दंगों के आरोपी ताहिर हुसैन को टिकट दिया है. मुस्तफाबाद सीट से भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने करावल नगर के मौजूदा विधायक मोहन सिंह बिष्ट को मैदान में उतारा है. वहीं, कांग्रेस ने पूर्व विधायक के बेटे हसन मेहदी को टिकट दिया है.

कहां कितनी वोटिंग

1. मुस्तफाबाद में अब तक सबसे ज्यादा 12.17% मतदान हुआ है.

2. करोल बाग में सबसे कम 4.49% मतदान हुआ है.

3. चांदनी चौक में 4.53% मतदान हुआ है.

4. सुबह 9 बजे तक कुल मिलाकर 8.03% मतदान हुआ है.

4. नई दिल्ली: 7 फीसदी, जंगपुरा: 7.5%, कालकाजी: 6.2%

09:48 AM (1 year ago )

दिल्ली में सुबह 9 बजे तक 8.10 फीसदी वोटिंग

दिल्ली विधानसभा चुनाव की वोटिंग के लिए सुबह से ही उत्साह देखा जा रहा है. चुनाव आयोग के मुताबिक, 9 बजे तक 8.10 फीसदी मतदान हुआ है.

09:39 AM (1 year ago )

Kalkaji Voting: केजरीवाल, सिसोदिया और आतिशी चुनाव हारने जा रहे हैं- रमेश बिधूड़ी

कालकाजी विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने कहा, “दिल्ली के लोग राष्ट्रीय राजधानी के विकास के लिए वोट देने जा रहे हैं. पिछले 10 सालों में उन्होंने दिल्ली को बर्बाद कर दिया है, पीएम मोदी देश के बाकी हिस्सों की तरह दिल्ली का विकास करना चाहते हैं. मैं लोगों से दिल्ली के विकास के लिए वोट करने की अपील करता हूं. अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और आतिशी, ये सभी चुनाव हारने जा रहे हैं.”

09:25 AM (1 year ago )

Delhi Chunav Voting: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने डाला वोट

दिल्ली में वोटिंग जारी है. इस बीच राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय विद्यालय, राष्ट्रपति संपदा में वोट डाला.

09:25 AM (1 year ago )

Kalkaji Seat Voting: सीएम आतिशी ने डाला वोट

दिल्ली की सीएम आतिशी ने अपना वोट डाल दिया है. इस दौरान उन्होंने कहा, ‘सत्य बनाम झूठ की इस लड़ाई में मुझे उम्मीद है कि दिल्ली के लोग सत्य के साथ खड़े होंगे, काम करेंगे और गुंडागर्दी को हराएंगे.’

इससे पहले कालकाजी विधानसभा सीट से AAP उम्मीदवार आतिशी ने दिल्ली चुनाव 2025 के लिए वोट डालने से पहले कालकाजी मंदिर में पूजा-अर्चना की. कांग्रेस ने कालकाजी सीट से अलका लांबा को मैदान में उतारा है, जबकि भाजपा ने इस सीट से अपने पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी को मैदान में उतारा है.

09:06 AM (1 year ago )

Gandhinagar Voting: मनीष सिसोदिया ने डाला वोट

आप नेता और जंगपुरा विधानसभा क्षेत्र से विधायक उम्मीदवार मनीष सिसोदिया ने नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के लेडी इरविन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बने मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला. उनकी पत्नी सीमा सिसोदिया ने भी यहीं मतदान किया.

08:56 AM (1 year ago )

Gandhinagar Seat Voting Live: आप सरकार से छुटकारा पाने का आ गया समय- अरविंदर सिंह लवली

दिल्ली के गांधीनगर विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार अरविंदर सिंह लवली ने कहा, “दिल्ली कई बुनियादी मुद्दों का सामना कर रही है, यमुना की हालत इतनी खराब है कि सुप्रीम कोर्ट को हस्तक्षेप करना पड़ा है. हम जिस हवा में सांस लेते हैं वह बहुत प्रदूषित है. अब इस सरकार से छुटकारा पाने का समय आ गया है और दिल्ली को प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में एक ऐसी सरकार की जरूरत है जो लोगों के लिए काम करे.”

08:49 AM (1 year ago )

Jangpura Seat Voting Live: इस महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लें… मनीष सिसोदिया की वोटरों से अपील

आप नेता मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा, ‘दिल्ली के सभी मतदाताओं से मेरी अपील है कि लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लें और मतदान अवश्य करें. मतदान हर नागरिक का अधिकार भी है और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने का दायित्व भी. आपका एक-एक वोट हमारे बच्चों के बेहतर कल के लिए समर्पित होगा. दिल्ली की इस प्रगति को आगे बढ़ाने के लिए अपने मताधिकार का उपयोग कर अपना योगदान दें.’

08:49 AM (1 year ago )

जनता बदलाव के मूड में है… विदेश मंत्री जयशंकर ने डाला वोट

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर और उनकी पत्नी क्योको जयशंकर ने एनडीएमसी स्कूल ऑफ साइंस एंड ह्यूमैनिटीज, तुगलक क्रिसेंट में स्थापित मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला. विदेश मंत्री ने कहा, “मैं शुरुआती दौर में मतदान करने वालों में से एक रहा हूं. मुझे लगता है कि जनता बदलाव के मूड में है.”

08:40 AM (1 year ago )

Delhi Voting: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने डाला वोट

लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी दिल्ली चुनाव 2025 के लिए अपना वोट डालने के बाद निर्माण भवन से निकले.

08:40 AM (1 year ago )

Delhi Voting Live: दिल्ली में वोटिंग जारी, वोट डालने के लिए लगी हैं लंबी कतारें

दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी है. सुबह से ही मतदाताओं में उत्साह दिखाई दे रहा है. मतदान केंद्रों पर लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं और वोटर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं. 

08:40 AM (1 year ago )

Kalkaji Seat Voting Live: आज का चुनाव धर्म युद्ध है… आतिशी ने लोगों से की अपील

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने ट्वीट कर कहा, ‘दिल्ली का आज का चुनाव सिर्फ एक चुनाव नहीं है, धर्म युद्ध है. यह अच्छाई और बुराई की लड़ाई है. यह काम और गुंडागर्दी की लड़ाई है. मेरी सभी दिल्ली वासियों से अपील है कि अपना वोट डालें. काम के लिए वोट डालें, अच्छाई के लिए वोट डालें. सत्य की विजय होगी.’

08:40 AM (1 year ago )

Delhi Voting: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने डाला वोट

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने अपनी पत्नी लक्ष्मी पुरी के साथ शांति निकेतन स्थित माउंट कार्मेल स्कूल में वोट डाला.

08:39 AM (1 year ago )

दिल्ली AAP विधायक दिनेश मोहनिया के खिलाफ FIR, महिला को दी थी फ्लाइंग किस

दिल्ली के संगम विहार थाने में एक महिला ने AAP विधायक दिनेश मोहनिया के खिलाफ फ्लाइंग किस देने का मामला दर्ज कराया है. दिल्ली पुलिस ने धारा 323/341/509 के तहत मामला दर्ज किया है. ये जानकारी दिल्ली पुलिस सूत्रों के हवाले से सामने आई है.

08:39 AM (1 year ago )

Okhla Seat Voting Live: अमानतुल्लाह खान पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

ओखला सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अमानतुल्लाह खान पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है. देर रात अमानतुल्ला खान के समर्थकों को ओखला विधानसभा में भीड़ जमा करने पर पुलिस ने पकड़ने की कोशिश की. अमानतुल्लाह खान भी वहां पर मौजूद थे और अपने दो समर्थकों को पुलिस की जिप्सी से उतार कर ले गए.

07:54 AM (1 year ago )

Kalkaji Assembly Seat Voting Live: कांग्रेस उम्मीदवा अलका लांबा ने डाला वोट

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए वोट डालने के बाद कालकाजी विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा ने स्याही लगी उंगली दिखाई. दिल्ली की सीएम आतिशी कालकाजी सीट से आप की उम्मीदवार हैं, जबकि भाजपा ने इस सीट से अपने पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी को मैदान में उतारा है.

07:40 AM (1 year ago )

Election in Delhi: संदीप दीक्षित ने किया मतदान, बोले- मतदाताओं ने मन बना लिया है

नई दिल्ली से कांग्रेस प्रत्याशी संदीप दीक्षित ने सुबह-सुबह मतदान किया. इस दौरान उन्होंने कहा,'एक मतदाता होने के नाते मैंने देखा है कि कौन सा विधायक मेरे निर्वाचन क्षेत्र में काम करेगा, कौन सी पार्टी अच्छी सरकार बनाएगी. जब मैं बूथ पर था, तो मैं सिर्फ एक मतदाता था. मतदाताओं ने अपना मन बना लिया है और लोग दिल्ली को बनाने वाली महिला को याद कर रहे हैं.'

07:26 AM (1 year ago )

Okhla Seat Voting: शाहीन बाग में वोटिंग के लिए उमड़े मतदाता

दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में मतदाताओं में जोश सुबह से दिखाई दे रहा है. मतदाता सुबह 7 बजे से पहले ही जाकर लाइन में लग गए. बिना नाश्ता किए मताधिकार का इस्तेमाल करने पहुंचे हैं. लोगों का कहना है कि विकास का मुद्दा मुख्य है. बुर्के में मुस्लिम महिलाएं भी सुबह 7:00 से पहले ही वोट करने पहुंचीं.

07:25 AM (1 year ago )

New Delhi Assembly constituency Voting: बीजेपी के पक्ष में वोट दें मतदाता- प्रवेश वर्मा

नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने कहा, “उन्होंने (अरविंद केजरीवाल) कहा था कि वह यमुना नदी को साफ करेंगे, लेकिन कुछ नहीं किया. मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे भाजपा के पक्ष में अपना वोट दें. उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने यमुना नदी में जहर घोल दिया है. उन्हें तीन बार मौका मिला, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया. लोगों ने इस बार भाजपा की सरकार बनाने का फैसला कर लिया है. नई दिल्ली सीट पर भी कमल खिलेगा.”

07:14 AM (1 year ago )

Delhi Vidhan Sabha Voting: लोकतंत्र के इस उत्सव में पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लें- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘दिल्ली विधानसभा चुनाव में आज सभी सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे. यहां के मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे लोकतंत्र के इस उत्सव में पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लें और अपना कीमती वोट जरूर डालें. इस अवसर पर पहली बार वोट देने जा रहे सभी युवा साथियों को मेरी विशेष शुभकामनाएं. याद रखना है- पहले मतदान, फिर जलपान.’

07:13 AM (1 year ago )

Jangpura Seat Voting: मनीष सिसोदिया ने कालकाजी मंदिर में की पूजा

आप नेता और जंगपुरा विधानसभा क्षेत्र से विधायक उम्मीदवार मनीष सिसोदिया ने कालकाजी मंदिर में पूजा-अर्चना की.

07:10 AM (1 year ago )

दिल्ली की 70 सीटों पर शुरू हुआ मतदान

दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर वोटिंग शुरू हो चुकी है. राजधानी में शाम 6 बजे तक मतदान चलेगा. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर दिल्ली वालों को ज्यादा से ज्यादा वोटिंग करने की अपील की है. पीएम मोदी ने कहा,'दिल्ली विधानसभा चुनाव में आज सभी सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। यहां के मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे लोकतंत्र के इस उत्सव में पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लें और अपना कीमती वोट जरूर डालें। इस अवसर पर पहली बार वोट देने जा रहे सभी युवा साथियों को मेरी विशेष शुभकामनाएं। याद रखना है- पहले मतदान, फिर जलपान!'

07:08 AM (1 year ago )

प्रवेश वर्मा ने वोटिंग शुरू होने से पहले यमुना घाट पर की पूजा

दिल्ली में वोटिंग शुरू होने से पहले नई दिल्ली विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने यमुना घाट पर पूजा-अर्चना की. 

07:08 AM (1 year ago )

Delhi Election 2025: दिल्ली के गांधी नगर मॉक पोलिंग जारी

दिल्ली के गांधी नगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत एमसीडी प्रतिभा विद्यालय, ईस्ट आजाद नगर मतदान केंद्र पर मॉक पोलिंग चल रही है. दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर मतदान सुबह 7 बजे शुरू होगा.

07:07 AM (1 year ago )

Delhi Voting News: वोटिंग से पहले मॉक पोल को लेकर AAP का प्रदर्शन

तिलक मार्ग स्थित कॉलेज ऑफ आर्ट में मतदान केंद्र संख्या 73 पर आम आदमी पार्टी के मतदान एजेंटों ने विरोध प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि मॉक पोल उनकी अनुपस्थिति में हुआ.

07:07 AM (1 year ago )

Delhi Voting: लोग आज छुट्टी का दिन न मानें, वोट करने निकलें- उदित राज

कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा, “यह लोकतंत्र का बहुत बड़ा त्योहार है. दिल्ली में कई मुद्दे हैं, इसलिए मैं सभी से वोट करने का आग्रह करता हूं और तभी मुद्दों का समाधान हो सकता है. कुछ लोग बस बैठकर उन व्यक्तियों और पार्टियों की आलोचना करते रहते हैं जिनसे उनके मतभेद हैं, लेकिन इससे कोई फायदा नहीं होगा. मैं सभी से आग्रह करता हूं कि इसे छुट्टी का दिन न मानें बल्कि वोट करने के लिए बाहर निकलें. तभी लोकतंत्र मजबूत होगा.”

07:07 AM (1 year ago )

Delhi Election: मतदाता ऐसे निकालें अपनी Voter Slip

दिल्ली विधानसभा इलेक्शन के लिए आज वोटिंग है. ऐसे में अगर आप भी वोट डालने के लिए जाने वाले हैं तो अपनी वोटिंग स्लिप घऱ से ही निकाल कर जाएं. इससे आपका काफी समय बचेगा. आप 10 सेकंड से भी कम समय में अपनी वोटिंग स्लिप निकाल सकते हैं.

07:06 AM (1 year ago )

Delhi Chunav Voting: राजौरी गार्डन में मॉक पोलिंग जारी

दिल्ली के राजौरी गार्डन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत एमसीडी प्रतिभा विद्यालय, टैगोर गार्डन मतदान केंद्र पर मॉक पोलिंग जारी है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag