Karnataka Election Result 2023 Live: कर्नाटक में कांग्रेस बनाएगी अगली सरकार, हासिल किया बहुमत

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे का समय आ गया है। आज राज्य के

Saturday, 13 May 2023

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे का समय आ गया है। आज राज्य के 224 सीटों पर 8 बजे से एक साथ मतगणना शुरू हो चुकी है। राज्य में 36 मतगणना स्थल बनाए गए हैं। किसी भी पार्टी को बहुमत के लिए 113 सीटों के आंकड़े तक पहुचना होगा। कर्नाटक विधानसभा की 224 सीटों के लिए 10 मई को हुए मतदान की गिनती शुरु हो चुकी है। इस बार 2,615 उम्मीदवार मैदान में हैं। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के परिणामों के मद्देनजर हुबली में राज्य के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के आवास के बाहर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया।चुनाव के नतीजों से पहले मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की।

कांग्रेस नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के बेटे और कांग्रेस नेता यतींद्र सिद्धारमैया ने एक न्यूज एजेंसी से बात करते हुए बोले कि 'एक बेटे के रूप में मैं निश्चित रूप से अपने पिता(सिद्धारमैया) को फिर से मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहूंगा। पिछली बार उनकी सरकार ने बहुत अच्छा शासन किया था, इस बार भी अगर वे CM बनते हैं तो भाजपा सरकार ने जो कुशासन दिया है वह उनके द्वारा ठीक किया जाएगा, इसलिए राज्य के हित में भी मुझे लगता है कि उन्हें मुख्यमंत्री बनना चाहिए।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। रुझानों में कांग्रेस ने बहुमत हासिल कर लिया है। इस मौके पर कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डी.के. शिवकुमार ने अपने आवास से लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।

कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डी.के. शिवकुमार ने कहा कि 'मैं अपने कार्यकर्ताओं और अपनी पार्टी के नेताओं को श्रेय देता हूं जिन्होंने इतनी मेहनत की है, लोगों ने झूठ का पर्दाफाश किया है... मैंने राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी को जीत का आश्वासन दिया था। मैं भूल नहीं सकता जब सोनिया गांधी मुझसे जेल में मिलने आई थी तब मैंने पद पर रहने के बजाय जेल में रहना चुना, पार्टी को मुझपर इतना भरोसा था।

 

 

17:01 PM (1 year ago )

103 सीटों पर कांग्रेस की जीत, 33 सीटों पर आगे

कर्नाटक चुनाव की मतगणना जारी है। कांग्रेस ने 103 सीटों पर जीत हासिल की और 33 सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा ने 50 सीटों पर जीत हासिल की और 14 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस ने अब तक कुल वोट शेयर का 43.11% हासिल किया है।

16:54 PM (1 year ago )

भ्रष्टाचारियों के सिर पर बजरंग बली का गदा पड़ा है- भूपेश बघेल

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिलासपुर के हनुमान मंदिर में पूजा की। इसके बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा ने बजरंग दल को बजरंग बली बनाया था लेकिन साधारण इंसान बजरंग बली का मुकाबला नहीं कर सकता। आज कर्नाटक में जो नतीजा आया हैं उससे भ्रष्टाचारियों के सिर पर बजरंग बली का गदा पड़ा है। ये प्रधानमंत्री मोदी की हार है।

16:05 PM (1 year ago )

कमलनाथ ने कांग्रेस नेताओ को दी बधाई

कर्नाटक चुनाव में शानदार जीत के लिए मैं कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे और अपनी भारत जोड़ो यात्रा से देश में नई क्रांति का संचार करने वाले श्री राहुल गांधी सहित कर्नाटक के सभी नेता, कार्यकर्ताओं और जनता को हार्दिक बधाई देता हूं। 
 

15:43 PM (1 year ago )

कर्नाटक की जनता ने भ्रष्ट सरकार को हराया: खड़गे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि "कांग्रेस की जीत जनता की जीत है। जनता ने एक भ्रष्ट सरकार को हराया है। हमें आगे बहुत कुछ करना है। हमें वादे निभाने हैं, हमारी 5 गारंटी हम पूरी करेंगे। आने वाले दिनों में भी जहां-जहां राज्यों के चुनाव होंगे वहां हम कर्नाटक की तरह चुनाव जीतने के लिए पूरा प्रयास करेंगे...यहां (कर्नाटक) के विधायकों की बैठक होगी, (मुख्यमंत्री के नाम पर) सभी की जो सहमति बनेगी उसे हाईकमान के सामने रखा जाएगा। हाईकमान अंतिम फैसला लेगा।

14:20 PM (1 year ago )

20 सीटों पर कांग्रेस को जीत, 115 पर आगे

कर्नाटक चुनाव की मतगणना जारी है। कांग्रेस ने 20 सीटों पर जीत हासिल कर ली है और 115 सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा ने 10 सीटों पर जीत हासिल की है  और 55 सीटों में बढ़त बनाई हुई है। जेडीएस 2 सीटों पर जीत हासिल कर ली है और 18 सीटों से आगे चल रही है।
 

13:37 PM (1 year ago )

पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने कांग्रेस समर्थकों के साथ जश्न मनाया

कर्नाटक के मैसूर में पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने कांग्रेस समर्थकों के साथ जश्न मनाया। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने कहा कि  कांग्रेस पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलने जा रहा है। हमने कैंपेन के दौरान भी कहा था कि कांग्रेस को लगभग 130 सीटें मिलेंगी। यह एक बड़ी जीत है। कर्नाटक के लोग बदलाव चाहते थे। वे भाजपा सरकार से तंग आ चुके थे। उन्होंने आगे कहा कि इस चुनाव का परिणाम लोकसभा चुनाव की एक सीढ़ी है। मुझे उम्मीद है कि सभी गैर-भाजपा दल एक साथ आएंगे.... मुझे उम्मीद है कि राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री बन सकते हैं।
 

12:26 PM (1 year ago )

रुझानों में कांग्रेस को मिला बहुमत

कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। रुझानों में कांग्रेस को बहुमत मिल रहा है। कांग्रेस-124, भाजपा-70 और जेडी(एस)-23 सीटों पर आगे चल रही है।  
 

10:55 AM (1 year ago )

शुरुआती रुझानों में कांग्रेस को मिल रहा बहुमत

कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में कांग्रेस को बहुमत मिल रहा है। कांग्रेस-115, भाजपा-73 और जेडी(एस)-29 सीटों पर आगे चल रही है।    
 

09:59 AM (1 year ago )

186 के रुझानों के रुझान आए सामने

224 विधानसभा क्षेत्रों में से 186 के रुझानों के अनुसार कांग्रेस - 95, बीजेपी -64, जेडी (एस) - 22
 

09:57 AM (1 year ago )

CM बसवराज बोम्मई शिगगांव सीट से आगे

Karnataka Election Result 2023: कर्नाटक के मुख्यमंत्री और भाजपा नेता बसवराज बोम्मई शिगगांव सीट से आगे चल रहे हैं।
 

08:21 AM (1 year ago )

35 सीटों पर आए रुझान

कर्नाटक में 35 सीटों पर रुझान आ गए है। जिसमें भाजपा की बढ़त है। आपको बता दें कि बीजेपी 19, कांग्रेस 13 और जेडीएस 4 सीटों पर आगे चल रही है।

08:16 AM (1 year ago )

बसवराज बोम्मई ने कहा

कर्नाटक के हुबली में मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि 'कर्नाटक के लिए आज का दिन बड़ा है क्योंकि कर्नाटक की जनता अगले 5 साल का फैसला करेगी। मुझे विश्वास है कि लोगों ने भाजपा को वोट दिया है और मैं लोगों को बहुत शांतिपूर्ण तरीके से मतदान करने के लिए धन्यवाद देता हूं। 
 

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो