महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश की चेतावनी

महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश की चेतावनी

Lalit Hudda
Lalit Hudda

मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक राज्य के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र के कारण ठाणे सहित प्रदेश के 16 जिलों में आंधी के साथ बारिश का अनुमान है।

पुणे और मुंबई प्रादेशिक मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक राज्य में बेमौसम बारिश होने की संभावना जताई है। ठाणे सहित राज्य के 16 जिलों में गरज के साथ बारिश का अनुमान व्यक्त किया गया है। मौसम विभाग ने इन 16 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

अंडमान सागर में बना निम्न दबाव का क्षेत्र सक्रिय हो रहा है। अगले कुछ घंटों में यह और तेज हो जाएगा। इसके चलते मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक दक्षिण कोंकण, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और घाटों में आंधी के साथ बारिश की संभावना व्यक्त की है। नागरिकों को सर्तक रहने कहा गया है। फिलहाल मुंबई और पालघर में सामान्य मौसम रहने का अनुमान व्यक्त किया गया है।

जलवायु परिवर्तन का असर मौसम पर साफ दिखाई दे रहा है। आज से राज्य के कुछ जिलों में बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने आज से अगले तीन दिनों तक दस जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इसमें रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, अहमदनगर, पुणे, कोल्हापुर, सतारा, सांगली और सोलापुर शामिल हैं। इन जिलों में आंधी के साथ तेज बारिश की संभावना है। ठाणे में कल से गुरुवार तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसीतरह लातूर, नांदेड़, हिंगोली, उस्मानाबाद और औरंगाबाद के लिए अलग-अलग दिनों के लिए अलर्ट जारी किया गया है।

.
calender
15 November 2021, 10:49 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो