त्रिपुरा की सांप्रदायिक आंच अब अमरावती तक आ पहुंची, नहीं थम रहा बवाल

त्रिपुरा की सांप्रदायिक आंच अब अमरावती तक आ पहुंची, नहीं थम रहा बवाल

Lalit Hudda
Lalit Hudda

त्रिपुरा में हुई सांप्रदायिक हिंसा की आंच अब महाराष्ट्र तक पहुंच गई है। अमरावती में शनिवार को त्रिपुरा हिंसा पर जमकर बवाल हुआ, जिस पर काबू करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। जानकारी के मुताबिक अमरावती में एक भगवा संगठन द्वारा आयोजित बंद के दौरान भीड़ ने विभिन्न स्थानों पर पथराव किया और दुकानों को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद पुलिस को प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करना पड़ा। बिगड़ते हालात को देखते हुए पुलिस ने यहां धारा 144 लागू कर दी है।

READ MORE:असम राइफल्स के काफिले पर हमला, 7 की हुई मौत

अमरावती में शुक्रवार और शनिवार को हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने 20 FIR दर्ज की हैं, वहीं 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने कहा कि अमरावती को छोड़कर पूरे राज्य में शांति है। हम स्थानीय लोगों से अपील करते हैं कि लोग शांति बनाए रखें। समाज में दरार पैदा करने वालों पर कार्रवाई होगी। अगर कोई भड़काएगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि त्रिपुरा में जो घटना घटी ही नहीं उसे लेकर महाराष्ट्र में हो रहे दंगे बिल्कुल गलत हैं। त्रिपुरा में मस्जिद को जलाया गया इसकी अफवाह फैलाई गई। वहां की पुलिस ने उस मस्जिद की फोटो भी जारी की है। बावजूद इसके महाराष्ट्र में मोर्चे निकाले गए और हिंसा की गई, हिंदू समाज के लोगों की दुकानें जलाई गईं, मैं इसकी निंदा करता हूं।

.
calender
13 November 2021, 10:16 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो