score Card

18 जून से 13 जुलाई तक इन राशि वालों की रहेंगी शुक्रदेव की विशेष कृपा

हर ग्रह एक निश्चित अवधि में राशि से दूसरी राशि में गोचर करता है। शुक्र ग्रह को सुख-सुविधा, कला, साहित्य और भोग-विलास आदि का कारक माना गया है। जन्मकुंडली में शुक्र ग्रह की शुभ स्थिति जातक को

हर ग्रह एक निश्चित अवधि में राशि से दूसरी राशि में गोचर करता है। शुक्र ग्रह को सुख-सुविधा, कला, साहित्य और भोग-विलास आदि का कारक माना गया है। जन्मकुंडली में शुक्र ग्रह की शुभ स्थिति जातक को अच्छे परिणाम देती है। कहते हैं कि शुक्रदेव कुंडली में उच्च स्थान पर विराजमान होने पर फर्श से अर्श तक पहुंचा देते हैं। 

मेष राशि- 18 जून को वृषभ राशि में होने वाले शुक्र गोचर का लाभ मेष राशि वालों को मिलेगा। इस राशि वालों के लिए व्यापार में लाभ होगा। वैवाहिक जीवन सुखद हो सकता है। पार्टनर का सहयोग मिलेगा।

वृषभ राशि- इस राशि वालों के लिए शुक्र राशि परिवर्तन लाभकारी रहने वाला है। शुक्र गोचर आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार करेगा। आपको धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी पेशा करने वाले जातकों की आय में वृद्धि हो सकती है।

कर्क राशि- इस राशि वालों के लिए 18 जून को होने वाला शुक्र गोचर आपके लिए लाभकारी रहने वाला है। इस गोचर के प्रभाव से आपको आय में वृद्धि मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में तरक्की की संभावना है। पदोन्नति के योग बनेंगे। व्यापारियों को मुनाफा हो सकता है।

सिंह राशि- इस राशि वालों के लिए शुक्र गोचर जीवन में खुशियां ला सकता है। नौकरी पेशा करने वाले जातकों को नई नौकरी मिल सकती है। लंबे समय से नौकरी में परिवर्तन की राह देखने को वालों को शुभ समाचार मिल सकता है।

कन्या राशि- इस राशि वालों के लिए आय में वृध्दि हो सकती है, साथ ही भाग्य का पुरा साथ मिलेगा। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।  नए काम की शुरुआत के लिए समय अच्छा है। पैतृक संपत्ति का लाभ मिलेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता हासिल हो सकती है।

calender
13 June 2022, 12:58 PM IST

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag