Ganesh Chaturthi 2022: जानिए गणेश चतुर्थी तिथि व मूर्ति स्थापना का शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथी को गणेश चतुर्थी का पावन त्यौहार मनाया जाता है। गणेश महोत्सव का पर्व चतुर्थी से प्रारंभ होकर 10 दिनों तक चलता है। अनंत चतुर्दशी के दिन भगवान गणेश को विदा

calender

हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथी को गणेश चतुर्थी #Ganesh Chaturthi  का पावन त्यौहार मनाया जाता है। गणेश महोत्सव का पर्व चतुर्थी से प्रारंभ होकर 10 दिनों तक चलता है। अनंत चतुर्दशी के दिन भगवान गणेश को विदा किया जाता है। उदया तिथि के आधार पर 31 अगस्त को गणेश चतुर्थी का व्रत रखा जाएगा। माना जाता है कि इस दिन चंद्रमा को नहीं देखना चाहिए, इससे श्राप मिलता है।

गणेश स्थापना व शुभ मुहूर्त 

31 अगस्त को गणपति बप्पा की स्थापना की जाएगी। इस दिन सुबह 11: 05 मिनट से दोपहर 01:31 मिनट के बीच भगवान गणेश की पूजा का शुभ मुहूर्त है। इस दिन रवि योग सुबह 05:58 मिनट से दोपहर 12:12 मिनट तक रहेगा। इस समय किसी भी कार्य को प्रांरभ करना शुभ माना जाता है। इसके बाद 9 सितंबर शुक्रवार को गणपति विसर्जन किया जाएगा।

पूजा सामग्री लिस्ट 

भगवान गणेश की पूजा के लिए जानिए पूजा किन चीजों का होना है आवश्यक, भगवान गणेश की प्रतिमा, लाल कपड़ा, दूर्वा, कलश, जनेऊ, पंचामृत नारियल, पंचमेवा, रोली, मौली लाल, व गंगाजल

जानिए पूजा विधी

आज के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें, साफ कपड़े पहने, स्नान के बाद घर के मंदिर में दीप जलाए, इस दिन गणेश जी की प्रतिमा की स्थापना की जाती है। गणेश जी को गंगाजल से अभिषेक करें। अपनी अपनी अस्था के अनुसार व्रत रखे।  भोग लगाएं, भगवान गणेश को पुष्प अर्पित करें। धार्मिक मान्यताओं में कहा जाता है कि गणेश जी को दूर्वा घास चढ़ाने से भगवान प्रसन्न होते है और आपकी मनोकामना की भी पुर्ती करते है। भगवान गणेश की अरती जरूर करे।

First Updated : Monday, 22 August 2022