31 अक्टूबर राशिफल, जानिए कैसा रहेगा आज का दिन

कार्तिक शुक्ल पक्ष सप्तमी, सोमवार, 31 अक्टूबर 2022 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का

Sagar Dwivedi
Sagar Dwivedi

कार्तिक शुक्ल पक्ष सप्तमी, सोमवार, 31 अक्टूबर 2022 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल।

मेष राशि- इस राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबारियों को लाभ मिलेगा। नौकरी में तरक्करी हो सकती है। उच्च अधिकारियों और सहयोगियों का भरपूर सहयोग मिलेगा। मेहनत से किये प्रयासों में सफलता हासिल होगी। नये लोगों को काफी कुछ सीखने को मिलेगा।

वृषभ राशि - इस राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्य में सफलता भी मिलेगी। कारोबारियों को धनलाभ होगा और आय के नए स्रोत मिलेंगे। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं। आय में वृद्धि से मन प्रसन्न रहेगा। कोई अनचाही समस्या सामने आ सकती है।

मिथुन राशि -  इस राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। लंबे समय से फंसा हुआ धन वापस मिलेगा। खिलाडिय़ों के लिए समय अच्छा रहेगा। कारोबार में लाभ मिलेगा और नौकरीपेशा लोगों को तरक्की मिलेगी। काम ज्यादा होने से ऑफिस में ज्यादा समय देना पड़ेगा।

कर्क राशि -  इस राशि वालों के लिए आज का दिन कारोबारियों के लिए आज का दिन शुभ है। प्रॉपर्टी में निवेश अच्छा रहेगा। धनलाभ के नए रास्ते खुलेंगे। व्यापार-धंधे में अच्छा लाभ मिलने के योग हैं। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। 

सिंह राशि -  इस राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। परिजनों और मित्रों की मदद से धनलाभ की प्राप्ति होगी। रोजगार मिलने संबंधी खुशखबरी मिलने से परिवार के सभी सदस्य खुश रहेंगे। रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। किसी सामाजिक समारोह में भाग ले सकते हैं।

कन्या राशि-  इस राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। आफिस में तरक्की मिल सकती है। कारोबार में अच्छा मुनाफा होगा, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। लेकिन अनावश्यक खर्च भी अधिक रहेगा। कहीं घूमने जा सकते हैं।

तुला राशि - इस राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आपका रुझान धार्मिक कार्यों की अधिक रहेगा। अध्यात्म में लगाव बढ़ सकता है। दूसरों के साथ बड़ी ही विनम्रता के साथ पेश आएंगे, जिससे स्वभाव में स्वयं भी बदलाव महसूस करेंगे और नया अनुभव भी मिलेगा। 

वृश्चिक राशि -  इस राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। संपत्ति के मामले में बड़े फैसले हो सकते हैं। कारोबार में धन लाभ होगा। जो बेरोजगार चल रहे हैं, उनके लिए नौकरी मिलने के योग बन रहे हैं। वे अवसर का लाभ उठा सकते हैं।

धनु राशि -  इस राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ मिलेगा। विदेश यात्रा का योग बन सकता है। नौकरी में तरक्की के योग हैं। अधिक परिश्रम करने से थकान महसूस करेंगे। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। नये कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं।

मकर राशि-  इस राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। पिता के कारोबार में सहयोग करेंगे। आकस्मिक धनलाभ के योग बन रहे हैं। पारिवारिक रिश्ते मजबूत बनेंगे। राजनीति से जुड़े लोग किसी सामाजिक कार्य में हिस्सा लेंगे। छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा। 

कुम्भ राशि -  इस राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कारोबार में अच्छा मुनाफा होने से आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। कृषि से जुड़े लोगों को अच्छा फायदा होगा। परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। इस यात्रा से मानसिक रूप से शांति मिलेगी। 

मीन राशि -  इस राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आय की तुलना व्यय की मात्रा अधिक रहेगी। कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, ये समस्याएं छोटी-छोटी होंगी, ऐसे में आप खुद को मानसिक रूप से शांत रखने का प्रयास करें। 

calender
30 October 2022, 05:38 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो