score Card

जानिए कब रहेगा होली पूजन का शुभ मुहूर्त

जानिए कब रहेगा होली पूजन का सबसे अच्छा मुहूर्त

साल 2022 का इस बार होलीका दहन 17 मार्च व होली 18 मार्च को मनाई जाएगी। इस बार होली का त्यौहार शुक्रवार को पड़ रहा है। फाल्गुन मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को होलिका दहन का त्यौहार मनाया जाता है। वही इसके अगले दिन यानी चैत्र मास की प्रतिपदा को रंग वाली होली मनाई जाती है। होलिका पूजन हमेशा मध्यान्ह और अपराह्न काल में होता है। 17 मार्च 2022 प्रातः 11:36 बजे से 12:24 बजे तक 48 मिनट अभिजीत मुहूर्त रहेगा। यह होलिका पूजन का सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त है। इसके पश्चात 1:30 बजे से पूर्व ही होलिका पूजन करना चाहिए क्योंकि 1:30 से 3:00 तक राहुकाल रहेगा। राहु काल में होलिका पूजन शुभ नहीं होता है और 3:00 बजे के बाद दिन का चतुर्थ प्रहर प्रारंभ होता है जो होलिका पूजन के लिए अच्छा नहीं माना गया। होलिका दहन रात्रि 21:05 से 22:15 तुला लग्न में सर्वश्रेष्ठ रहेगा।

धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक अगर कोई व्यक्ति होलाष्टक के दौरान मांगलिक कार्य करता है तो उसे परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इतना ही नहीं व्यक्ति के जीवन में कलह और अकाल मृत्यु का भय रहता है। होलाष्टक की अवधि को शुभ नहीं माना जाता है।

Topics

calender
09 March 2022, 12:29 PM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag