Money Plant: पैसों को चुंबक की तरह खींचता है ये पौधा, घर में लगाते ही दिखेगा असर

आपने बहुत से घरों में मनी प्लांट का पौधा लगा हुआ देखा होगा। मनी प्लांट का पौधा न केवल आपके घर की सुदंरता बढ़ाता है बल्कि वास्तु के अनुसार भी इसे बेहद शुभ माना जाता है

Dheeraj Dwivedi
Dheeraj Dwivedi

Vastu Tips for Money Plant: आपने बहुत से घरों में मनी प्लांट का पौधा लगा हुआ देखा होगा। मनी प्लांट का पौधा न केवल आपके घर की सुदंरता बढ़ाता है बल्कि वास्तु के अनुसार भी इसे बेहद शुभ माना जाता है।

माना जात्या है कि, इस पौधे को लगाने से घर में कभी भी पैसे की कमी नहीं होती और साथ ही यह भी कहा जाता है कि मनी प्लांट का पौधा जिस घर में होता है वहां आर्थिक संकट का भी सामना नहीं करना पड़ता है। साथ ही उस घर में सदैव मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। वास्तु शास्त्र में इसे सुख-समृद्धि का भी प्रतीक माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट का पौधा लगाने के लिए कुछ नियम होते हैं।

अगर उन नियमों का पालन किया जाए तो मनी प्लांट का पौधा कई गुना ज्यादा लाभ पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं कैसे कुछ उपायों को करके आप इस पौधे से अपना भाग्य चमका सकते हैं और साथ ही जानते है इस पौधे को लगाने के सही तरीकों के बारे में.....

मनी प्लांट -

मनी प्लांट के पौधे को लेकर माना जाता है कि इसे घर में लगाने से ये पैसो को चुंबक की तरह खींच लाता है।

इस बात का रखें ध्यान -

वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट की पत्तियां कभी भी जमीन पर नहीं छूनी चाहिए। माना जाता है कि इससे व्यक्ति को धन हानि होने की संभावना है।

सूखा या मुरझाया हुआ -

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में लगा मनी प्लांट सूख गया है तो उसे तुरंत बदल दें। पत्तों का मुरझाना या सफेद होना अशुभ होता है।

बरकत -

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में लगा मनी प्लांट कभी भी किसी दूसरे व्यक्ति को नहीं देना चाहिए। इससे घर की बरकत चली जाती है।

खर्चों में बढ़ोत्तरी -

अगर घर में लगा मनी प्लांट जमीन की ओर बढ़ता है तो समझ लें कि खर्चों में बढ़ोत्तरी होगी।

मनी प्लांट लगाने की दिशा -

वास्तु शास्त्र के अनुसार दक्षिण-पूर्व दिशा में मनी प्लांट लगाने से व्यक्ति का भाग्य चमक उठता है। इसे सकारात्मक ऊर्जा का स्त्रोत माना गया है।

धन हानि -

मनी प्लांट का लेन-देन शुभ नहीं होता। इससे शुक्र ग्रह नाराज हो जाते है। इससे व्यक्ति को आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ता है।

calender
22 January 2023, 04:02 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो