इस महीने इन राशियों पर रहेगी मां लक्ष्मी मेहरबान

मार्च के महीने कुछ बडे़ ग्रहो का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। ग्रहों के राशि के परिवर्तन का असर सभी राशियों पर पड़ता है।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

मार्च के महीने कुछ बडे़ ग्रहो का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। ग्रहों के राशि के परिवर्तन का असर सभी राशियों पर पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ राशियों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहेगी। मां लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है। जिस व्यक्ति पर मां लक्ष्मी की कृपा होती है उसे जीवन में सभी तरह के सुखों का अनुभव होता है। 

मेष राशि- आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। निवेश करने से लाभ होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। मां लक्ष्मी की कृपा से जीवन आनंदमय हो जाएगा। खर्चों में कमी आएगी।यह माह लेन- देन के लिए काफी शुभ रहेगा।

सिंह राशि- इस समय नया मकान या घर खरीद सकते हैं। मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहेगी। दांपत्य जीवन सुखम रहेगा। नया कार्य शुरू करने के लिए समय शुभ है। लेन- देन के लिए समय शुभ है, लेकिन लेन- देन से पहले अच्छी तरह सोच- विचार कर लें। आर्थिक स्थिति काफी बेहतर हो जाएगी।

कन्या राशि- मां लक्ष्मी की कृपा से कार्यों में सफलता मिलेगी। नया मकान या वाहन खरीद सकते हैं। व्यापार के लिए ये समय काफी शुभ है। धन- लाभ होगा, लेकिन आपको इस साल अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। लेन- देन के लिए समय शुभ रहेगा।

तुला राशि- नया वाहन खरीद सकते है। निवेश करने के लिए समय अच्छा रहेगा। मां लक्ष्मी का कृपा रहेगी। आय के स्रोतों में वृद्धि होगी। निवेश के लिए काफी अच्छा समय रहेगा। 

calender
06 March 2022, 01:49 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो