घर में होगी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा, इस दिशा में रखे ये सामान

घर में होगी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा, इस दिशा में रखे ये सामान

Priti Saini
Priti Saini

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की हर दिशा का अपना महत्व है। घर में रखी कोई भी वस्तु तभी शुभ फल देती है जब उसे सही दिशा या सही जगह पर रखा जाए। वास्तु के अनुसार घर का इंटीरियर दिशा के अनुसार होना चाहिए। उत्तर दिशा को धन के देवता कुबेर की दिशा माना जाता है। इसलिए घर की उत्तर दिशा हमेशा दोष मुक्त होनी चाहिए। क्योंकि अगर इस दिशा में वास्तु दोष होगा तो मनुष्य को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए इस दिशा को हमेशा साफ-सुथरा रखना चाहिए और यहां पर कोई भारी सामान नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से घर में धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती।

READ MORE जाने किन राशि वाली लड़कियों पर होती है मां लक्ष्मी की कृपा

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की पूर्व-उत्तर दिशा में भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की मूर्ति जरूर रखनी चाहिए। घर की तिजोरी को उत्तर दिशा में रखने पर पैसे कि बरकत बनी रहेगी। 

उत्तर दिशा में होना चाहिए घर का प्रवेश द्वार- घर का मुख्य द्वार और बेडरुम उत्तर दिशा में होना चाहिए, क्योकि यह काफी शुभ होता है। इस दिशा में मिरर लागाने पर अच्छे फल प्राप्त होते है। इसके अलावा इस दिशा में मनी प्लांट लगाने से मनुष्य का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। अगर कोई व्यक्ति अपनी नौकरी में तरक्की पाना चाहता है तो उन्हे इस दिशा में कुबेर देवता की प्रतिमा लगानी चाहिए।

अगर आपके घर की रसोई उत्तरदिशा में है तो मा अन्नपुर्णा की कृपा बनी रहती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की दिशा में हमेशा नीले रंग का रंग का पेंट करवाना चाहिए। उत्तर दिशा की दीवार पर दरार का अर्थ अगर आपके घर की उत्तर दिशा की दीवार पर दरार आ गई है. तो इसे तुरंत ठीक करवा लें। क्योंकि वास्तु अनुसार यह बेहद ही अशुभ माना जाता है। इससे आपको धन हानी होती है और करियर में तरक्की में मार्ग भी बंद हो जाते हैं।

.
calender
23 February 2022, 01:52 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो