score Card

घर में लगाएं ये पौधे सुख-शांति और समृद्धि से भर जाएगा घर

पौधे घर की शोभा बढ़ाते हैं। यह न केवल घर को सुंदरता प्रदान करते हैं बल्कि घर के वातावरण को भी शुद्ध रखते हैं। पौधों से घर और जीवन में सकारात्मकता बनी रहती है

पौधे घर की शोभा बढ़ाते हैं। यह न केवल घर को सुंदरता प्रदान करते हैं बल्कि घर के वातावरण को भी शुद्ध रखते हैं। पौधों से घर और जीवन में सकारात्मकता बनी रहती है। सुबह जब आप अपने घर के बगीचे में या सैर करने के लिए किसी पार्क मे जाते हैं तो हरियाली औऱ रंग-बिरंगे फूलों को देखकर मन तरोताजा हो जाता है।

वास्तु शास्त्र -

वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ पौधें ऐसे हैं जिन्हें अगर घर में लगा लिया जाए तो उनके प्रभाव से घर के सदस्य तरक्की करते हैं। साथ ही घर में सुख समृद्धि आती है।

हरसिंगार -

धन की देवी मां लक्ष्मी को हरसिंगार का फूल बेहद पसंद है। इसे घर में लगाने से मानसिक तनाव कम होता है और घर में सुख-शांति आती है।

रातरानी -

रातरानी फूल रात में महकते हैं। वास्तु के अनुसार रातरानी के फूलों की महक से मानसिक तनाव काम होता है। साथ ही घर के सदस्यों के बीच प्रेम बढ़ने लगता है।

चंपा -

वास्तु शास्त्र में भी चंपा के फायदे बताए गए हैं। जिस घर में चंपा का पौधा होता है वहां से नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती है। साथ ही घर में संपन्नता आती है।

चमेली -

वास्तु शास्त्र में चमेली को घर में लगाना बेहद शुभ माना गया है। चमेली के फूल घर के सदस्यों के विचारों को सकारात्मक बनाते हैं। साथ ही ये आत्मविश्वास को भी बढ़ाता है।

तुलसी का पौधा -

तुलसी का पौधा लगभग हर घर में मौजूद होता है क्योंकि यह महालक्ष्मी का अंश बताया जाता है। यह स्वास्थ्य और घर की तरक्की दोनों के लिहाज से अच्छा माना जाता है।

क्रासुला का पौधा -

क्रासुला के पौधे को मनी ट्री भी कहते हैं। यह पौधा जिस भी घर में लगाया जाता है उस घर में दिन दूनी और रात चौगुनी तरक्की होती है। ऐसी स्थिति में इस पौधे को जितनी जल्दी अपने घर में लगा लें अच्छा होगा।

calender
03 December 2022, 04:10 PM IST

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag